Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 01:03 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहारवासी अगले सप्ताह से करेंगे गुलाबी ठंड महसूस,10 नवंबर तक बढ़ेगा प्रभाव
बिहार

बिहारवासी अगले सप्ताह से करेंगे गुलाबी ठंड महसूस,10 नवंबर तक बढ़ेगा प्रभाव

October 25, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार में जल्द ही ठंड दस्तक देगा। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में मौसम में बदलाव आने की संभावना व्यक्त की है । मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी हवा के प्रवाह में कमी आने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पश्चिमी हवा का प्रवाह होते ही ठंड पड़ने लगेगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 नवंबर तक ठंड का प्रभाव बढ़ जाएगा। पिछले 72 घंटों में तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। आज कही-कही आसमान पर हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान आर्द्रता 85 प्रतिशत होने का अनुमान है, जिससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है। पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार बिहार में बारिश का सिस्टम पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती हवा का प्रभाव आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है। बिहार में निष्क्रिय बारिश सिस्टम की वजह से मौसम पूरी तरह से शुष्क है, जिससे पश्चिम की तरफ से बहने वाली पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम सर्द होने का अनुमान है। राज्य में 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। तीन-चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

auto

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में दिन में गर्मी और देर रात से सुबह तक सर्द का एहसास होगा। शहर के बाहरी क्षेत्रों में सुबह धुंध होने की संभावना है। नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम में और बदलाव होने की उम्मीद है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बर्फबारी की वजह से पछुआ हवा की रफ्तार में तेजी आने का अनुमान है। इससे दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। इस कारण से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा नेत्री सीमा पात्रा जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन ‘महिला विंग’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनायी गई
Next Article तेजस्वी यादव ने चुनाव को लेकर खोला पिटारा, युवाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

Related Posts

Headlines

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026
Headlines

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026
Headlines

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेनिंग मानदेय पर बिपार्ड का दो टूक जवाब- पाई-पाई का रिकॉर्ड मौजूद, फैलाई जा रही भ्रामक खबर

September 22, 2026

तेलियातु मोड़ पर धधका सीमेंट लदा ट्रक, धमाके के साथ फटा डीजल टैंक

September 22, 2026

सुधर जाओ या इलाका छोड़ दो… चार्ज लेते ही शिवलाल गुप्ता और रोशन बाड़ा की दो टूक

September 22, 2026

राशिफल @ 22 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 22, 2026

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.