Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 06:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महेंद्र सिंह धोनी सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज
बिहार

महेंद्र सिंह धोनी सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज

May 30, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेगूसराय। चेक बाउंस करने के मामले में बेगूसराय न्यायालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

परिवादी नीरज कुमार निराला में बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रूम्पा कुमारी के अदालत में न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली, कंपनी के चेयरमैन महेंद्र सिंह धोनी, सीईओ राजेश आर्या, निदेशक (अकाउंट एडमिनिस्ट्रेशन) महेंद्र सिंह, मार्केटिंग हेड अर्पित दुबे, ए.डी. इमरान बिन जफर, मार्केटिंग मैनेजर वंदना आनंद एवं मार्केटिंग स्टेट हेड बिहार अजय कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 406, 120 (बी) एवं एन.आई. एक्ट की धारा 138 के तहत न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है।

न्यायालय ने सोमवार को इस मामले पर सुनवाई के बाद इस मामले को विचारण के लिए न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मिश्रा के न्यायालय में भेज दिया, जहां मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी। परिवादी डीएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नीरज कुमार निराला ने सभी पर आरोप लगाया है कि 2021 में उसने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड का सीएनएफ लिया। सीएनएफ लेने के लिए 36 लाख 86 हजार रूपया कंपनी को दिया तथा कंपनी ने परिवादी को फर्टिलाइजर भेज दिया। लेकिन कंपनी के असहयोग के कारण फर्टिलाइजर बेचने में परेशानी होने लगी।

इसी को लेकर परिवादी एवं कंपनी के बीच विवाद होने पर कंपनी ने 30 लाख का चेक देते हुए सभी फर्टिलाइजर वापस ले लिया। लेकिन, कंपनी का दिया गया चेक बैंक एकाउंट में पैसा नहीं रहने के कारण बाउंस कर गया। चेक बाउंस करने के बाद उसने संबंधित अधिकारियों को लीगल नोटिस भेजा, लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर न्यायालय में सभी आरोपित और कंपनी के विरुद्ध न्यायालय में मामला दर्ज कराया गया है। परिवाद पत्र के साथ कंपनी का चेक, लीगल नोटिस और महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किए जा रहे विज्ञापन का सबूत भी जमा कराया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से संवरेगी खुशी एवं आदित्य की जिंदगी
Next Article नमामि गंगे परियोजना में गंगा दूतों को दिया गया प्रशिक्षण

Related Posts

झारखंड

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, सरना धर्म को अलग दर्जा देने का किया आग्रह

May 3, 2026
Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम हेमंत ने राष्ट्रपति-पीएम को लिखा पत्र, सरना धर्म को अलग दर्जा देने का किया आग्रह

May 3, 2026

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.