Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 10 September, 2026 • 11:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी, कुख्यात लॉरेंस गैंग का उछला नाम
Headlines

भाजपा नेता से मांगी 50 लाख की रंगदारी, कुख्यात लॉरेंस गैंग का उछला नाम

July 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लॉरेंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भाजपा नेता और बड़े कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम न देने पर उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी व्हाट्सएप मैसेज के जरिए भेजी गई है, जिसके बाद से पीड़ित कारोबारी और उनका परिवार काफी डरा हुआ है।

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज

यह पूरा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी संगम चौक का है। यहां के रहने वाले पीड़ित कारोबारी और भाजपा नेता रंजीत कुमार सहनी ने पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9:47 बजे उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया और सीधे 50 लाख रुपये की मांग कर दी। मैसेज में साफ लिखा था कि अगर पैसे नहीं मिले, तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

पीड़ित ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

अचानक मिले इस मैसेज के बाद कारोबारी का परिवार बुरी तरह सहम गया है। रंजीत कुमार सहनी ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए ब्रह्मपुरा थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को व्हाट्सएप चैट, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल सबूत भी सौंपे हैं। कारोबारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिस नंबर से मैसेज आया है, उसकी तुरंत जांच की जाए और आरोपी को पकड़ा जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामला सामने आते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब जिस नंबर से मैसेज आया था, उसकी कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आरोपी को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : भोरे-भोर एनकाउंटर, इस कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे को लगी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर एनकाउंटर, इस कुख्यात गैंगस्टर के गुर्गे को लगी गोली
Next Article आश्वासनों से टूटा सब्र : तीर-धनुष लेकर सड़क पर गाड़ा तंबू, बीएलए आउटसोर्सिंग का काम रोका

Related Posts

देश

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026
Headlines

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026
बिहार

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

लखनऊ-दम्माम इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

September 10, 2026

भीमबांध में आदिवासियों के बीच जमीन पर बैठे सीएम सम्राट, बोले- सब काम होंगे पूरे

September 10, 2026

बिहार का ‘अमेरिकन हाउस’! बेडरूम तक जाती है कार, खरीदेंगे वैभव?

September 10, 2026

नौजवानों और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस : कुमार गौरव

September 10, 2026

टीम इंडिया का तूफानी क्रिकेट कैलेंडर जारी, IPL 2027 से पहले 37 मुकाबले खेलेगी भारत

September 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.