Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 11:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले चरण के मतदान के पहले जदयू विधायक पर जानलेवा हमला
बिहार

पहले चरण के मतदान के पहले जदयू विधायक पर जानलेवा हमला

October 27, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आरा. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले सत्ताधारी JDU के विधायक को निशाना बनाया गया है. भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के विधायक सह जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है. जेडीयू विधायक ने कुछ असामाजिक तत्वों और माले उम्मीदवार के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है.

घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना इलाके की है, जहां किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव में जनता दल यूनाइटेड के विधायक प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
एक गाड़ी का शीशा भी टूट गया. बताया जा रहा है कि एमएलए के 3-4 समर्थकों को चोटें भी आई हैं.

Advertisement Advertisement

अगिआंव विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक प्रभुनाथ राम ने बताया कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को वह जनसंपर्क कर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव के पास अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले के पर हमला बोल दिया. इस जानलेवा हमले में काफिले में शामिल गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. विधायक ने बताया कि हमलावर सैकड़ों की संख्या में थे. जनसंपर्क कर लौटने के दौरान उन्होंने काफिले को रोकने की कोशिश भी की.

विधायक ने बताया कि उनमें से कई लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे और उनमें से कुछ लोग बाइक से आगे भी खड़े थे. आपबीती बताते हुए विधायक ने कहा कि हमलावर सोचे कि वो आगे की गाड़ी में बैठे हैं, यही सोच पहली गाड़ी पर हमला बोल दिया जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया. हम अपनी गाड़ी के साथ किसी तरीके से आगे की ओर निकले, लेकिन थोड़ी दूर पीछा करने के बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी गई. काफिले में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी थी, जो क्षतिग्रस्त हो गई.विधायक प्रभुनाथ राम ने आगे बताया कि इस घटना के बाद जब वह आगे बढ़े तो एक स्थान पर दर्जनों की संख्या में असमाजिक तत्व गोलबंद होकर खड़े थे. जब विधायक वहां पहुंचे तो वे लोग महागठबंधन के समर्थन में नारे लगाने लगे. पीड़ित विधायक ने कहा कि पूरी तरह से सुनियोजित तरीके से हमला किया गया. विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे.

जेडीयू विधायक ने कहा कि इस घटना की सूचना संबंधित थाने में दी गई है. जिले के सीनियर अफसरों को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है. अगर हमलावर हमारे सामने आएंगे तो उन्हें हम पहचान लेंगे. विधायक पर जानलेवा हमले को लेकर जब भोजपुर पुलिस से बात की गई तो अधिकारियों ने मामले की छानबीन करने की बात कही.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजली हुई बस में युवक का शव देख, पूरे इलाके में सनसनी का माहौल
Next Article अब कोई भी खरीद सकता है जम्मू-कश्मीर में जमीन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.