Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के कद्दावर मंत्री का निधन, कोरोना संक्रमित थे
बिहार

बिहार के कद्दावर मंत्री का निधन, कोरोना संक्रमित थे

October 16, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना. बिहार सरकार के मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया है. गुरुवार देर रात में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें कोविड-19 का संक्रमण हुआ था और वे करीब एक हफ्ते से पटना एम्स में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी और हाल में सांस की तकलीफ के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे वह कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे. वह एक कुशल प्रशासक एवं लोकप्रिय राजनेता थे उनके और सामाजिक निधन से मुझे व्यक्तिगत रुप से दुख पहुंचा है उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोविड काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा निर्देश के तहत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

बता दें कि कपिलदेव कामत जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते थे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी भी थे. मधुबनी जिला के बाबूबरही से विधायक रहे कामत नीतीश कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री थे. उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ही पार्टी ने इस बार उनकी जगह बहू मीना कामत को बाबू बरही से अपना प्रत्याशी बनाया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleधौनी की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को रांची लाया गया
Next Article Xiaomi का दिवाली धमाका, 1 रुपये में मिलेंगे कम्पनी के ये प्रोडक्ट

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.