Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जातीय जनगणना पर सभी दलों की बैठक के निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से स्वीकृत किया जाएगा: नीतीश कुमार
बिहार

जातीय जनगणना पर सभी दलों की बैठक के निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से स्वीकृत किया जाएगा: नीतीश कुमार

May 23, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को खरीफ महाभियान-2022 का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के बाद जातीय जनगणना से संबंधित पत्रकारों द्वारा पूछे गये प्रश्न का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग शुरू से ही जातीय जनगणना कराना चाहते हैं। इस बार सभी पार्टियों की बैठक करके और निर्णय लेकर कैबिनेट के माध्यम से इसको स्वीकृत किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि इस पर काम शुरू किया जाएगा, यही इसका तरीका है। इसको लेकर सभी दल के लोगों से चर्चा हो रही है। एक बार मीटिंग हो जाएगी तो अच्छा होगा। इसमें सबकी राय ली जाएगी कि कैसे और बेहतर ढंग से इसे किया जाए।

auto

सीएम ने कहा कि सरकार ने भी इसके लिये पूरी तैयारी की है लेकिन सबकी राय लेने के बाद ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा। अभी सभी दलों की सहमति नहीं आयी है, सभी की सहमति आने के बाद ही बैठक होगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने खरीफ महाभियान के तहत सूक्ष्म सिंचाई जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिये रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूक्ष्म सिंचाई योजना’ पुस्तिका का भी विमोचन किया। इन रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी, खरीफ मौसम में कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरुकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम से संबंधित जानकारी, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन तथा विशेष दलहन एवं तेलहन बीज वितरण कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयहाँ बच्ची के जवान होने पर पिता ही बन जाता है पति
Next Article मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनसंपर्क कार्यक्रम : राजेश श्रीवास्तव

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.