Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्रकार ने बिहार पंचायत चुनाव के प्रत्याशी पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़? जानें इसके पीछे की सच्चाई
बिहार

पत्रकार ने बिहार पंचायत चुनाव के प्रत्याशी पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़? जानें इसके पीछे की सच्चाई

September 15, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली। बिहार में होने जा रहे पंचायत चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. ये चुनाव 24 सितंबर से 12 दिसंबर के बीच 11 चरणों में होंगे. पंचायत चुनावों को देखते हुए राज्य के कई ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता भी लागू हो गई है.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में माइक हाथ में लिए एक शख्स के साथ फूलों का हार पहने एक आदमी को देखा जा सकता है. दोनों में किसी बात को लेकर चर्चा चल रही है. आस-पास कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं. जिस शख्स के हाथ में माइक है वो अचानक फोटोशूट के बहाने हार पहने आदमी को एक घर पीछे ले जाता है और जोर-जोर से थप्पड़ मारने लगता है.

Advertisement Advertisement

Viral Video : मास्क के बिना जनसंपर्क कर रहे मुखिया जी पर रिपोर्टर ने बरसाए थप्पड़, वीडियो हो रहा है वायरल,reporter slaps to mukhiya without a mask

वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि फोटो खींचने के बहाने गांव के मुखिया पद के प्रत्याशी को एक पत्रकार ने थप्पड़ मारे. एक फेसबुक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, “ऐसे कौन मुख्या प्रत्याशी के साथ फोटो सूट करता है भाई”. एक वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट से भी ये वीडियो पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “पत्रकार हो तो ऐसा”

हमने जांच पड़ताल के बात पाया की वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक है. वीडियो में दिख रहे लोग कोई पत्रकार या चुनावी प्रत्याशी नहीं बल्कि कलाकार हैं. ये वीडियो बिहार में होने वाले पंचायत चुनावों को देखते हुए सिर्फ मनोरंजन के मकसद से बनाया गया है.

 

क्या है सच्चाई

रिवर्स सर्च की मदद से हमें यही वीडियो Harsh Rajput नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. इस वीडियो को 9 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया था. वीडियो की शुरुआत में एक डिस्क्लेमर दिया गया है, जिसमें लिखा है, “ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और मनोरंजन के मकसद से बनाया गया है”. दर्शकों को वीडियो में उपयोग अभद्र भाषा के चलते हेडफोन लगाने की हिदायत भी दी गई है. इसी वीडियो में वायरल पार्ट को 2 मिनट 30 सेकेंड के बाद देखा जा सकता है.

वीडियो में रिपोर्टिंग कर रहे शख्स ने अपना नाम धर्मेंद्र धाकड़ बताया है. धर्मेंद्र कहते हैं कि ये समय पंचायत चुनाव का चल रहा है. चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं. इसी वीडियो में आगे धर्मेंद्र फूलों का हार पहने एक मुखिया पद के प्रत्याशी के पास जाते हैं और उनसे बातचीत करते हैं. बातचीत के दौरान धर्मेंद्र प्रत्याशी से मास्क न पहनने पर सवाल करते हैं. जवाब में प्रत्याशी कहता है, “कोरोना है ही नहीं न ही मरीज निकल रहे हैं इसलिए मास्क नहीं पहना है”. इसी बात पर धर्मेंद्र फोटो खींचने के बहाने मुखिया प्रत्याशी को एक घर के पीछे लेकर जाते हैं और ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ना शुरू कर देते हैं. थप्पड़ मारते हुए धर्मेंद्र कोरोना में मास्क पहने की हिदायत भी देते हैं.

पड़ताल में साफ हो जाता है कि वीडियो में ताबड़तोड़ थप्पड़ खा रहा शख्स कोई मुखिया प्रत्याशी नहीं बल्कि एक कलाकार है और ये वीडियो भी मनोरंजन के मकसद से ही बनाया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड: तेज बारिश से कांची नदी पर बना पुल ढहा, बुंडू और सोनाहातू का टूटा संपर्क
Next Article केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से विकास को गति और दिशा मिलेगी : हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.