Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 09:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लद्दाख घूमने का सपना होगा पूरा, बिहार सरकार देगी 20 हजार रुपये तक की मदद
बिहार

लद्दाख घूमने का सपना होगा पूरा, बिहार सरकार देगी 20 हजार रुपये तक की मदद

June 19, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार सरकार ने राज्य के लोगों को लद्दाख में सिंधु नदी के दर्शन कराने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए एक नई पहल शुरू की है। हाल ही में सम्राट कैबिनेट ने “सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना 2026” को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत बिहार के श्रद्धालु लद्दाख जाकर सिंधु नदी के दर्शन कर सकेंगे और यात्रा पर हुए खर्च का एक हिस्सा सरकार से वापस पा सकेंगे।

क्या है सिंधु दर्शन योजना?

पर्यटन विभाग के अनुसार, योजना का मकसद बिहार के लोगों को कम खर्च में लद्दाख स्थित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाली सिंधु नदी के दर्शन कराना है। यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं को कुल खर्च का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान दिया जाएगा। दोनों में जो राशि कम होगी, वही सरकार की ओर से वापस की जाएगी।कैबिनेट विभाग के अधिकारी कुमार शैलेन्द्र के अनुसार, इस योजना से श्रद्धालु गंगा और सिंधु जैसी भारत की दो महत्वपूर्ण नदियों की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकेंगे। साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

auto

कौन-कौन ले सकता है लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। सबसे पहली शर्त यह है कि आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अलावा उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और किशोरों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

यात्रा के बाद मिलेगा अनुदान

सरकार यात्रा से पहले कोई राशि नहीं देगी। श्रद्धालुओं को पहले अपनी यात्रा पूरी करनी होगी। इसके बाद उन्हें आवेदन करना होगा और यात्रा में हुए खर्च से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे। आवेदन की जांच के बाद पात्र लोगों के खाते में अनुदान की राशि भेजी जाएगी।

हर साल सिर्फ 100 लोगों को मिलेगा मौका

पर्यटन विभाग के मुताबिक फिलहाल हर वर्ष केवल 100 श्रद्धालुओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी जारी करेगा।

सरकार यह योजना क्यों लाई?

सरकार का कहना है कि बिहार भारतीय सभ्यता और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। जिस तरह गंगा नदी बिहार की पहचान से जुड़ी है, उसी तरह सिंधु नदी भारतीय सभ्यता की आधारशिला मानी जाती है। दोनों नदियां देश की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक हैं।इसी सोच के तहत राज्य के लोगों को लद्दाख स्थित सिंधु नदी के दर्शन कराने और उन्हें देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

दूसरे राज्यों में पहले से चल रही है ऐसी योजना

पर्यटन विभाग का कहना है कि लद्दाख की यात्रा काफी महंगी होती है। इसी वजह से कई श्रद्धालु चाहकर भी सिंधु दर्शन नहीं कर पाते। देश के कई राज्यों में पहले से ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनके तहत तीर्थयात्रियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी इस तरह की व्यवस्थाएं लागू हैं।

गरीब और मध्यम वर्ग के श्रद्धालुओं को होगा फायदा

पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह का कहना है कि इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य आर्थिक कारणों से वंचित रह जाने वाले लोगों को भी सिंधु दर्शन का अवसर देना है। सरकार चाहती है कि बिहार के अधिक से अधिक लोग लद्दाख की यात्रा करें, सिंधु नदी के दर्शन करें और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जान सकें।इस योजना के लागू होने के बाद बिहार के श्रद्धालुओं का लद्दाख घूमने का सपना कम खर्च में पूरा हो सकेगा, वहीं धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : मतदाता सूची में नहीं होगी कोई चूक, चुनाव आयोग ने शुरू की विशेष ट्रेनिंग
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमतदाता सूची में नहीं होगी कोई चूक, चुनाव आयोग ने शुरू की विशेष ट्रेनिंग
Next Article छपरा से दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, सीएम सम्राट बोले, आज का दिन…

Related Posts

बिहार

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026
Headlines

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
Headlines

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की तैयारी, हर जिले में होगी ‘निगरानी’

September 21, 2026

रामगढ़ में चार थानेदार लाइन क्लोज, कई इधर से उधर… देखें लिस्ट

September 21, 2026

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.