Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 18 October, 2026 • 11:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डुमरांव ग्रिड में 80 MVA ट्रांसफार्मर फेल, 45 मेगावाट की वैकल्पिक सप्लाई शुरू
बिहार

डुमरांव ग्रिड में 80 MVA ट्रांसफार्मर फेल, 45 मेगावाट की वैकल्पिक सप्लाई शुरू

August 24, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बक्सर जिले में बिजली आपूर्ति को लेकर आई तकनीकी परेशानी के बाद ट्रांसमिशन कंपनी ने तुरंत काम शुरू कर दिया। डुमरांव के ग्रिड उपकेंद्र में लगे 80 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से जिले के कुछ ग्रामीण और शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। परेशानी की जानकारी मिलते ही बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गईं।

30 मेगावाट के साथ 15 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था

बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि तकनीकी समस्या की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद उपलब्ध संसाधनों से वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था तैयार की गई। डुमरांव नए ग्रिड उपकेंद्र से डुमरांव तक 132 केवी डबल सर्किट लाइन के जरिए करीब 30 मेगावाट बिजली की आपूर्ति 33 केवी स्तर पर की जा रही है। इसके अलावा नए डुमरांव ग्रिड के 33 केवी फीडर से करीब 15 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने की भी व्यवस्था की गई है।

इस व्यवस्था का मकसद यह है कि बक्सर के लोगों को बिजली संकट का ज्यादा देर तक सामना नहीं करना पड़े। कंपनी की टीम लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरत के हिसाब से बिजली आपूर्ति को संभालने का काम किया जा रहा है।

खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत जारी, एक और 80 एमवीए ट्रांसफार्मर लगेगा

डॉ. चौधरी ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर और लगातार बिजली देना कंपनी की प्राथमिकता है। तकनीकी टीम ने मौके पर जांच कर खराबी की पहचान कर ली है। निर्माता कंपनी के कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत के साथ जरूरी टेस्टिंग का काम भी तेजी से कर रहे हैं।

इसी बीच डुमरांव ग्रिड उपकेंद्र पर 80 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इससे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और मजबूत होगी। कंपनी के मुताबिक ट्रांसफार्मर की मरम्मत और जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य होते ही नियमित बिजली आपूर्ति पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए जरूरी कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पतालों में अब नहीं भटकेंगे मरीज, जीविका दीदियां संभाल रहीं मदद की कमान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम योगी ने दी 879 करोड़ की सौगात, बोले- अब देश-दुनिया में सम्मान से लिया जाता है यूपी का नाम
Next Article जापान से यूपी आएगा निवेश, युवाओं को मिलेगा रोजगार… सीएम योगी ने बनाई बड़ी रणनीति

Related Posts

Headlines

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026
Headlines

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026
Headlines

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार : दुर्गा पूजा में गुल नहीं होगी बिजली, 115 कंट्रोल रूम एक्टिव, 1000 अफसर तैनात

October 18, 2026

ढाक की थाप पर खाकी का पहरा, सुरक्षा का मिजाज भांपने खुद जमीन पर उतरे DSP सोय

October 18, 2026

“Wait and Watch”… टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद लॉरेंस गैंग का पोस्ट वायरल

October 18, 2026

दो साल की मासूम से आम के बगीचे में दरिंदगी, नाना पर इल्जाम

October 18, 2026

एक तरफ कन्या पूजन का उल्लास, दूसरी तरफ बाप के कांधे पर लाडली बिटिया की लाश

October 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.