Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 08:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार : सीतामढ़ी में निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते ही टूट गया तटबंध
बिहार

बिहार : सीतामढ़ी में निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते ही टूट गया तटबंध

May 14, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना/सीतामढ़ी। बिहार में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की मुख्यमंत्री नीतीश की कोशिश को उनके अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी में लखनदेई नदी पर बने तटबंध से जुड़ा है। सीतामढ़ी जिले में दशकों से निर्जीव पड़ी लखनदेई नदी की उड़ाही का कार्य को देखने खुद नीतीश कुमार पहुंच थे। वे काफी देर तक रुककर वहां सूखी पड़ी नदी को निहारते रहे लेकिन जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर हवा में उड़ा, वैसे ही लखनदेई नदी के तटबंध पर बनाया गया बांध टूट गया। देखते-ही-देखते पानी पूरे गांव में भर गया।

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित खाप-खोपराहा में सीएम नीतीश कुमार लखनदेई नदी की उड़ाही का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीएम ने नए निर्माणाधीन बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने प्रस्थान किया। हेलीपैड से नीतीश के हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरा वैसे ही बांध का भी सब्र टूट गया। गांव के भीतर पानी तेज गति से भरने लगा। पानी का बहाव इतना तेज था कि खेतों से होते हुए नदी का पानी गांव की तरफ बहने लगा। इसे देखकर ग्रामीण घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

Advertisement

क्या थी टूटने की वजह
सीएम नीतीश के आगमन पर बांध का निर्माण जल्दबाजी में किया जा रहा था। कमजोर बांध भी जैसे सीएम के निरीक्षण का इंतजार कर रहा था। जैसे ही नीतीश कुमार निरीक्षण कर हेलीकॉप्टर से आसमान में उड़े वैसे ही बांध का भी सब्र टूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर पानी इसी तरह देर रात तक बहता रहा तो पानी गांव में प्रवेश कर जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अभी नदी की ये स्थिति है तो बारिश के समय क्या होगा। संभावित बाढ़ से इलाके के करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित हो सकती है। लोगों का कहना है कि सरकार को पहले बांध की मजबूती से निर्माण करा देती फिर नदी की उड़ाही कराती।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभाजपा के इस मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा
Next Article अधिक से अधिक महिलाएं बनेगी लखपति, अमेजॉन बेचेगा ग्रामीण उत्पाद : गिरिराज सिंह

Related Posts

Headlines

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026
Headlines

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट सरकार ने बदला सिंगल विंडो सिस्टम, घर बैठे मिलेंगी 9 विभागों की 62 सेवाएं

September 23, 2026

चुनाव आयोग बन गया ‘वन-मैन शो’, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

September 23, 2026

नाबालिग से दरिंदगी की कोशिश में 62 साल का शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

September 23, 2026

सम्राट कैबिनेट में 24 अहम एजेंडों को ग्रीन सिग्नल… जानें डिटेल्स

September 23, 2026

नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक ढांचा होगा और मजबूत : अजय राय

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.