Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लालू ने फोन पर कहा- स्पीकर के चुनाव में अपसेन्ट हो जाओ, आगे मंत्री बना देंगे
बिहार

लालू ने फोन पर कहा- स्पीकर के चुनाव में अपसेन्ट हो जाओ, आगे मंत्री बना देंगे

November 25, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है. सुशील मोदी ने दावा किया है कि लालू यादव ने जेल से ही भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को फोन कर उनके साथ आने का लालच दिया. बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है, उससे पहले ये सियासी हलचल तेज हो गई है.

सुशील मोदी की ओर से ऑडियो जारी कर दावा किया गया है कि लालू यादव ने जेल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ललन पासवान को फोन किया, मंत्री पद का लालच दिया और उनके साथ आने को कहा. लल्लन पासवान बिहार की पीरपैंती विधानसभा सीट से विधायक हैं.

सुशील मोदी की ओर से जो ऑडियो जारी किया गया है, उसमें लालू यादव की ओर से बीजेपी विधायक को कहा जा रहा है कि वो स्पीकर के चुनाव के वक्त अनुपस्थित हो. बोल दो कि कोरोना हो गया है. जवाब में बीजेपी विधायक की ओर से कहा गया है कि वो पार्टी में हैं, ऐसे में दिक्कत होगी. सुशील मोदी द्वारा जारी ऑडियो में लालू यादव विधायक से कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनका साथ दें तो मंत्री बनाएंगे. (बता दें कि ये ऑडियो बीजेपी की ओर से जारी किया गया है.)

लालू यादव ने जिन बीजेपी विधायक को फोन किया, उन लल्लन यादव का दावा है कि जब फोन आया तब वो सुशील मोदी के साथ ही थे. ऐसे में जब उनके पीए ने लालू यादव के फोन की जानकारी दी, तो वो हैरान हुए. लेकिन उन्होंने बाद में बात की. अब इस ऑडियो के सामने आने के बाद बीजेपी के विधायक नीरज सिंह ने मांग की है कि लालू यादव को रांची से शिफ्ट करके तिहाड़ जेल में भेज देना चाहिए. हालांकि, राजद की ओर से कहा गया है कि सुशील मोदी का आरोप बेबुनियाद है और काफी लोग लालू यादव की आवाज निकाल सकते हैं.

बता दें कि इससे पहले सुशील मोदी ने मंगलवार को ही एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक नंबर जारी करते हुए कहा था कि लालू यादव जेल से बीजेपी विधायकों को फोन कर रहे हैं. सुशील मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने जब वापस उस नंबर पर फोन किया तो लालू यादव ने ही फोन उठाया, जिसके बाद उन्होंने उनसे ऐसा ना करने को कहा. गौरतलब है कि बिहार में इस बार विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है. एनडीए के लिए बीजेपी की ओर से विजय सिन्हा और विपक्ष की ओर से राजद के अवध बिहारी चौधरी मैदान में हैं. बिहार में ऐसा करीब 5 दशक के बाद हो रहा है, जब स्पीकर पद के लिए चुनाव हो रहा हो.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleश्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताए थे ये 5 नियम, घर में बढ़ता है धन
Next Article पूर्व डीजीपी डीके पांडेय और उनकी बहू का विवाद सुलझा

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.