Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 03:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘ल‍व जिहाद पर बनाया जाएगा कानून’ : योगी आदित्‍यनाथ
बिहार

‘ल‍व जिहाद पर बनाया जाएगा कानून’ : योगी आदित्‍यनाथ

October 31, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जौनपुर। मल्‍हनी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्‍याशी के समर्थन में शनिवार की दोपहर 2.45 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पहुंचे। मंच पर मुख्‍यमंत्री का पार्टी कार्यकताअों और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्‍वागत किया। प्रत्‍याशी के समर्थन में आयोजित जनसभ में राम मंदिर और लव जिहाद जैसा मामला भी छाया रहा। सभा में मुख्‍यमंत्री ने स्त्रियों के सम्‍मान के लिए लव जिहाद पर कानून बनाने की भी बात कही।

प्रदेश अध्‍यक्ष के बाद जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लगता है जौनपुर की लाटरी खुल गई है। रवि किशनजी यहां पर फिल्म बनाए हैं कि नहीं? जौनपुर पर एक फिल्म अवश्य बनाइए। जिससे जौनपुर के इत्र और इमरती का खूब प्रचार हो। जिले से राज्यसभा के लिए सीमा द्विवेदी को ही चुना गया है। एक सामान्य कार्यकर्ता ही भाजपा का प्रत्याशी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी भाजपा प्रत्याशी को जिता कर भेजें। केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की, दोनों ही सरकारें मिलकर शानदार ढंग से काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में दुनिया जब आराम कर रही थी तो हमारी सरकार के लोग घर-घर जाकर राशन पहुंचा रहे थे। कहा कि हमारी सरकार में 24 घंटे में ही किसानों को मुआवजा उनकी खाते में डाल दिया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने नौजवानों को न तो रोजगार दिया न काम। हमने लाखों नौकरियां उपलब्ध कराई है। 30 लाख नौजवानों को निजी क्षेत्र में काम दिलाया गया है। हमारी सरकार ने लाखों पात्रों को आवास और 87 लाख गरीबों को पेंशन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी सहानुभूति माफियाओं के प्रति है ऐसे लोगों को क्या वोट देना चाहिए? हमने तो सबका साथ सबका विकास लेकर काम किया। न जाति देखी न पाति। जो भी पात्र रहे हैं सभी को लाभ दिया गया है। अब आप सबकी जिम्मेदारी है कि मल्हनी में कमल खिलाएं और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजें।

मुख्‍यमंत्री ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोग कहते थे तारीख नहीं बता रहे हैं, हमने मंदिर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। कहा कि लव जिहाद को सख्‍ती से रोकने के लिए कड़ा कानून बनाकर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कल ही आदेश दिया कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन आवश्‍यक नहीं। इसके लिए लव जिहाद के खिलाफ प्रभारी कानून बनाएंगे और जो लोग चोरी छिपे बहन बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ कर रहे हैं उनका राम नाम सत्‍य भी करेंगे।

मुख्‍यमंत्री के अाने के बाद भाजपा प्रत्‍याशी मनोज सिंह ने जनसभा को संबाेधित किया और कहा कि जनता ने संकल्प लिया है कि अभी नहीं तो कभी नहीं। आप के सम्मान के नाम पर जनता यहां के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर सदन में भेजेंगी। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने मल्हनी की बेटी सीमा द्विवेदी को राज्यसभा भेजकर जनपद का मान बढ़ाया है। कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में सपा-बसपा के शासन काल में गुंडे और माफियाओं का राज्य था। आज ऐसे लोगों पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। यह मल्हनी का चुनाव योगी ही नहीं आप सभी के सम्मान का चुनाव है। इस राज्य के अंदर योगी और मोदी न रहें तो जय श्री राम का नारा नहीं लग सकता।

वहीं इससे पूर्व मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए सिकरारा चौराहा के समीप राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने बगीचे में मंच बनाया गया। मुख्‍मंत्री के आगमन से पूर्व एक बजे मंच पर फिल्म अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रविकिशन भी पहुंचे। मंच पर उन्होंने उपस्थित लोगों का अभिवादन किया और प्रत्‍याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित भी किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकैबिनेट की स्पेलिंग नहीं लिख सकते और चले हैं रोजगार देने: अश्विनी चाैबे
Next Article तेजस्वी की जनसभा में मंच पर आपस में भिड़े नेता

Related Posts

बिहार

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026
बिहार

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026
बिहार

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 07 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 7, 2026

बिहार में जमीन के भीतर पानी ‘इंजेक्ट’ करने की तैयारी, दो जिलों में बनेगा पाताल का ‘वाटर बैंक’

November 6, 2026

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.