Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 11:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना के बीच प्रेमी युगल भागे
बिहार

कोरोना के बीच प्रेमी युगल भागे

July 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेगूसराय। सच ही कहा गया है कि प्यार अंधा होता है, प्यार करने वाले किसी से डरते नहीं और अपने प्यार के खातिर वो समाजिक बंधन तोड़ जात- पात की मर्यादा को लांघकर एक साथ जीने-मरने की कसमें खाकर प्यार की पहचान दुनिया से करवाता है. ऐसी ही एक प्रेम कहानी सामने आई है। जहां उनके परिजनों ने प्यार पर रोक लगाने की कोशिश की, तो समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के प्रेमी जोड़े ने लॉक डाउन में जिले की सीमा पार कर घर से भाग निकले। उसके बाद जाति एवं समाज को न मानते हुए शनिवार की देर शाम सीमावर्ती बेगूसराय जिले के खोदावंदपुुर थाना अंतर्गत दौलतपुर पंचायत के चलकी ब्रह्मस्थान स्थित बाल ब्रह्मचारी हनुमान जी को साक्षी मानकर शादी रचाते हुए साथ- साथ जीने मरने की कसमें खाई। इसी बीच आस-पास गांव में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते ही दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गयी और हर कोई उसका पता जानने के लिए उत्सुक दिखें।

ग्रामीणों के समक्ष पूछताछ के क्रम में प्रेमी युगल ने रोसड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व ब्रह्मदेव महतो के पुत्र विक्रम कुमार तथा वार्ड नंबर 9 निवासी मुन्ना सहनी की पुत्री गुंजा कुमारी बतायी है।मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल दिन से ही बाईक पर सवार होकर दौलतपुर- मालीपुर मुख्य पथ पर इधर-उधर घूमते दिखें. जैसे ही शाम ढली और अंधेरा छाया, तभी मौका देखकर वे हनुमान मंदिर में पूजा करने के बहाने दाखिल हुये और मंदिर के पुजारी को दक्षिणा थमाया और प्रेमी ने प्रेमिका की मांंघ में सिंदूर डाला तथा एक- दूसरे को वरमाला पहनाकर बिना बैंड- बाजा, बारात के शादी के पवित्र बंधन में बंध गये। प्रेमी युगल का कहना था कि हमदोनों एक- दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं. जिसकी जानकारी हमारे परिजनों को भी लग चुकी थी। दो अलग-अलग समुदाय के होने के नाते परिजन शादी को तैयार नहीं हो रहे थे।

auto

मजबूूूरन हम दोनों को घर से भागकर यह कदम उठाना पड़ा. प्रेमी युगल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि शादी कर लियेे हैं। अब परिजनों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इतना सबकुछ कहने केे बाद प्रेमी युगल अपनी बाईक से दौलतपुर की ओर रवाना हो गये।परंतु एक झलक पाने के लिए जुटे स्थानीय लोगों ने प्रेमी जोड़े के परिजनों अथवा पुलिस को सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।वहीं दूसरी ओर बाल ब्रह्मचारी हनुमान जी के मंदिर में इस शादी से कुछ बुद्धिजीवियों में रोष व्याप्त है कि जो स्वयं बाल ब्रह्मचारी हैं, उनके स्थान पर शादी करना सर्वदा अनुचित है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुबई में फंसे झारखंड के 26 मजदूर वापस लौटे
Next Article दुमका : छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

Related Posts

झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
बिहार

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026

रात के सन्नाटे में रेस हुई मधुबनी पुलिस, भोर होते-होते आर्केस्ट्रा के नर्क से 40 लड़कियां आजाद

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.