Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 12:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव शुरू
बिहार

महात्मा सुशील का दो दिवसीय महानिर्वाण महोत्सव शुरू

April 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महोत्सव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सूक्ष्म आध्यात्मिक साधना पद्धति ‘इस्सयोग’ के प्रवर्त्तक एवं ‘अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार का दो दिवसीय 23वां महानिर्वाण महोत्सव बुधवार को शुरु हो गया। यह महोत्सव बुधवार को दिन के 11 बजे पटना के कंकड़बाग स्थित ‘गुरुधाम’ में आह्वान की साधना के साथ शुरू हुआ। संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुमाता मां विजया की दिव्य मौजूदगी में संस्था के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। सदगुरु-गुरुमां की मूर्तियों पर माल्यार्पण संदीप कुमार गुप्ता और संगीता झा ने किया। वहीं, चादर-अर्पण लक्ष्मी प्रसाद साहू और माया साहू ने किया। दिन के साढ़े 12 बजे से 13 घंटे की सामूहिक अखंड साधना हुई, जो गुरुवार को संपन्न होगी।

यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डॉ अनिल सुलभ ने बताया कि अखंड साधना आरंभ होने से पूर्व संस्था की त्रैमासिक पत्रिका ‘इस्सयोग संदेश’ के महानिर्वाण विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। इसके पूर्व सदगुरुदेव और गुरुमां के चित्रों पर क्रमशः ईं उमेश कुमार और डॉ द्राशनिका पटेल ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर संजय कुमार ने विशेष प्रतिभा वाले इस्सयोगियों, कनाडा के प्रणव मिश्रा,सिंगापुर की डॉ गिरिजा विरप्पन, दिल्ली के मास्टर शिवांश एवं बोकारो की ऋचा अंजलि प्रसाद को इस वर्ष का ‘महात्मा सुशील कुमार मां विजया प्रोत्साहन पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

Advertisement

डॉ सुलभ ने बताया कि तीन स्थलों पर संपन्न हो रहे इस दो दिवसीय महोत्सव का दूसरा खंड शनिवार को ही, गोला रोड स्थित संस्था के एमएसएमबी भवन में दिन के तीन बजे से आरंभ हुआ। संजय कुमार की मौजूदगी में यहां सात घंटे की अखंड साधना और संकीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 24 अप्रैल को संस्था के दतियाना, बिहटा स्थित ‘इस्सयोग रिजुवनेशन केंद्र’ में प्रातः 9-30 बजे से हवन-यज्ञ संपन्न होगा। यहीं सदगुरुदेवमाँ का आशीर्वचन भी होगा। संध्या में पुनः गुरुधाम में भजन-कीर्तन और जगत-कल्याण के निमित्त ‘ब्रह्माण्ड-साधना और सर्व धर्म प्रार्थना के साथ दो दिवसीय यह महोत्सव संपन्न होगा।

महोत्सव में संस्था की संयुक्त सचिव रेणु गुप्ता, शिवम झा, काव्या सिंह झा, दिव्या झा, वंदना वर्मा, डा जेठानंद सोलंकी, सरोज गुटगुटिया, अनंत कुमार साहू, श्रीप्रकाश सिंह, दीनानाथ शास्त्री, डा सूर्यभूषण, डा गोविन्द सोलंकी, डा प्रियंका आशीष, डा जेनी, डा मनोज धमीजा, डा कौशलेंद्र, कपिलेश्वर मण्डल, वीरेंद्र राय, कृष्ण मोहन राय, किरण प्रसाद, गायत्री प्रदीप, अजीत पटनायक, आर सी तिवारी, प्रभात झा, रविकान्त, राजीव कुमार सिंह, पीयूष कुमार, मीरा देवी और राधा पटेल समेत अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर, नेपाल आदि देशों के साथ देश के विभिन्न स्थानों से आए हज़ारों इस्सयोगी भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : शिवालय कंस्ट्रक्शन साइट पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, इस गैंगस्टर का उछला नाम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleक्राइम मीटिंग में तमाम DSP और थानेदारों को ये निर्देश दे गये SSP
Next Article पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय को बहन ने दी मुखाग्नि

Related Posts

Headlines

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
Headlines

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026
Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 29, 2026

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.