अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा शहर से सटा हूर गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। यहां शिवालय कंस्ट्रक्शन की साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोलियां बरसायी। इस दुस्साहसिक वारदात को बीते मंगलवार को दिन के उजाले में करीब दो बजे अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टी जिले के पुलिस कप्तान दीपक कुमार पांडेय ने की है। मामले को लेकर गढ़वा थाना में शिवालय कंस्ट्रक्शन की ओर से अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के पीछे गैंगस्टर राहुल सिंह का नाम उछला है।
बता दें कि बीते रोज दो बाइक पर सवार चार बदमाश गढ़वा शहर से सटे हूर गांव के अंडरपास के पास पहुंचे। यहां शिवालय कंस्ट्रक्शन का एक छोटा सा कैंप है। यहीं पुल निर्माण का काम भी चल रहा है। साइट पर पहुंचते ही बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसायी और मौके से फरार हो गये। गनीमत रही कि इस फायरिंग में किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुची और तफ्तीश में जुट गयी।
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में मौ’त का नं’गा नाच करने वाले तीन आतंकियों का स्केच जारी
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी ह’मले में मा’रे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख देने का ऐलान
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी की भी गयी जान, अब तक 27 की मौ’त
इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस को मिलेगी आर्मी की ट्रेनिंग, ऑपरेशनल सहयोग देगी सेना
इसे भी पढ़ें : निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा ने किया किनारा, जेपी नड्डा क्या बोल… देखें

