Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 20 October, 2026 • 01:32 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के 8 जिलों में बनेंगे आधुनिक थाना भवन, करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार
बिहार

बिहार के 8 जिलों में बनेंगे आधुनिक थाना भवन, करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार

May 13, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 8 जिलों में नए अत्याधुनिक थाना भवनों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इन नए थाना भवनों के बनने से पुलिस व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा, साथ ही आम लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।सरकार का मानना है कि नए भवन बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर माहौल मिलेगा और लोगों की शिकायतों का तेजी से निपटारा हो सकेगा।

किन-किन जिलों में बनेंगे नए थाना भवन

सरकार की ओर से जिन थाना भवनों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, उनमें पटना जिले का NTPC बाढ़ थाना, पूर्णिया का मधुबनी थाना, अररिया जिले के पलासी और सिकटी थाना, मुंगेर का वासुदेवपुर थाना, गोपालगंज का मीरगंज थाना और भागलपुर जिले के गोराडीह एवं कहलगांव थाना शामिल हैं।इन इलाकों में लंबे समय से आधुनिक थाना भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

करोड़ों रुपये होंगे खर्च

इन सभी थाना भवनों के निर्माण पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करेगी। अलग-अलग थाना भवनों के लिए अलग बजट तय किया गया है।पटना के NTPC बाढ़ थाना भवन के निर्माण के लिए करीब 8.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पूर्णिया के मधुबनी थाना के लिए 5.23 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।अररिया के पलासी थाना भवन के लिए 8.74 करोड़ रुपये और सिकटी थाना के लिए 8.72 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं मुंगेर के वासुदेवपुर थाना भवन पर 8.77 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।गोपालगंज के मीरगंज थाना के लिए 8.72 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। भागलपुर के गोराडीह थाना भवन के निर्माण पर 8.85 करोड़ रुपये और कहलगांव थाना के लिए 8.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

सरकार का कहना है कि नए थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इनमें बेहतर कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, पूछताछ कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और पुलिसकर्मियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके अलावा लोगों को थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराने और पुलिस से जुड़ी सेवाएं लेने में पहले से ज्यादा आसानी होगी। सरकार को उम्मीद है कि इससे अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी और पुलिस व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत होगा।

इसे भी पढ़ें : सुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? जानिए प्लांटर फेशियाइटिस के खतरे
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसुबह उठते ही एड़ी में होता है तेज दर्द? जानिए प्लांटर फेशियाइटिस के खतरे
Next Article बिहार में EV वालों की बल्ले-बल्ले, इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते ही खाते में आएगा पैसा

Related Posts

Headlines

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026
Headlines

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026
Headlines

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CCL की नौकरी और ममेरे भाई से शादी की चाहत में लिख डाली पति की हत्या की स्क्रिप्ट

October 19, 2026

CM हेमंत ने दामोदर-भैरवी संगम पर मां की अस्थियां की विसर्जित, नाम आंखों से दी विदाई

October 19, 2026

राशन दुकान लूट की कोशिश में दो और अरेस्ट, लोडेड कट्टा और चाकू बरामद

October 19, 2026

शक्ति की भक्ति में सीएम सम्राट, महानवमी पर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

October 19, 2026

सड़कों पर उतरी अफसरों की टीम, रांची SSP ने देर रात तक परखी पंडालों की सुरक्षा

October 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.