Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नए साल के जश्‍न पर लगा ओमिक्रॉन का ग्रहण : बिहार में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक ये चीजें बंद
बिहार

नए साल के जश्‍न पर लगा ओमिक्रॉन का ग्रहण : बिहार में 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक ये चीजें बंद

December 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना।  नए साल के जश्‍न पर जुटने वाली भीड़ और कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के फैलाव के खतरे को देखते हुए बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. प्रदेश के गृह विभाग ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्‍य के सभी पार्क को बंद करने का ऐलान किया है. सरकार ने यह फैसला ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए किया है. दूसरी तरफ सरकार के इस फैसले से नए साल का जश्‍न किसी पार्क या जैविक उद्यान में मनाने की योजना बनाने वालों को झटका लगा है. सरकार के इस फैसले से पहले संजय गांधी जैविक उद्यान में बड़े पैमाने पर बुकिंग कराने की बात सामने आई थी.

आमतौर पर नए साल के मौके पर पार्कों में बड़ी तादाद में जोग जाते हैं. गृह विभाग के फैसले से ऐसे लोगों के बीच मायूसी फैल गई है. दरअसल, बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा भी बढ़ गया है. इसे देखते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग ने 31 जनवरी से 2 जनवरी तक सभी पार्कों को पूरी तरह से बंद रखने का निर्देश जारी किया है. आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया. गृह विभाग ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ लगने की संभावना को देखते हुए पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

Advertisement
सार्वजनिक आयोजनों पर भी सख्ती
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक आयोजनों में कोरोना गाइडलाइन का सख्‍ती से पालन कराने का निर्देश जारी किया गया है. निर्देश के मुताबिक सभी राजनीतिक, सामाजिक, मनोरंजन, खेलकूद और धार्मिक आयोजनों में कोरोना गाइडलाइन जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, सैनिटाइजर की व्‍यवस्‍था आदि का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी कार्यक्रम के प्रबंधक की होगी. लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जा सकती है.

बिहार में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले
बिहार में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तेजी आई है. बिहार में पिछले 24 घंटो में एक बार फिर कोरोना विस्फोट की स्थिति देखने को मिली है. राज्य में 24 घंटे में 47 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. बिहार में अब एक्टिव संक्रमितों की संख्‍या 155 तक पहुंच गई है. पटना में सबसे ज्‍यादा 76 एक्टिव मरीज हैं. इसके अलावा अन्‍य जिलों में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘बसपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव एक्सीडेंट में बूरी तरह घायल
Next Article तीसरी लहर की चपेट में झारखंड! पिछले 24 घंटे में राज्य में दर्ज हुए 155 नए कोरोना के केस

Related Posts

बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.