Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 10 May, 2026 • 04:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राबड़ी ने नीतीश को कहा वेलकम, बोलीं- साथ लाने को आरजेडी कर रहा विचार
बिहार

राबड़ी ने नीतीश को कहा वेलकम, बोलीं- साथ लाने को आरजेडी कर रहा विचार

January 1, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना। बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने नए साल के पहले दिन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही। नीतीश कुमार की महागठबंधन में दोबारा एंट्री का विरोध करती रहीं राबड़ी ने सियासी बम फोड़ते हुए कहा कि नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने को लेकर पार्टी विचार करेगी। विदित हो कि आरजेडी के कई नेता इस संबंध में बयान दे चुके हैं, लेकिन लालू परिवार की तरफ से इसपर यह पहला बयान है।

राबड़ी देवी ने शुक्रवार को लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से महागठबंधन में शामिल करने पर उन्‍हें आपत्ति नहीं है। इसपर पार्टी के नेता मिल-बैठकर फैसला करेंगे। इसके लिए प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह अन्‍य नेताओं के साथ बात करेंगे। नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल करने को लेकर आरजेडी नेताओं के हाल के बयानों को खुद नीतीश कुमार खारिज कर चुके हैं। इसके बाद खुद राबड़ी देवी का यह बयान मायने रखता है।

राबड़ी ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के छह विधायकों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा तोड़ लिए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि बीजेपी बिहार में भी ऐसा कर सकती है। बीजेपी की साजिश का पता पहले नहीं लगता, उसपर अमल के बाद पता चलता है।

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार को साथ लाने के लिए लालू प्रसाद यादव संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। बीजेपी को कमजोर करने के लिए लालू की इस रणनीति में तेजी अरुणाचल प्रदेश की घटना के बाद आई है। वहां बीजेपी द्वारा जेडीयू विधायकों को तोड़ने से नीतीश कुमार की नाराजगी को लालू अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपिकनिक मनाने जा रहे तीन किशोरों की मौत
Next Article नव वर्ष के पहले दिन खूंटी के पर्यटन स्थलों में उमड़ा सैलानियों का सैलाब

Related Posts

Headlines

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026
Headlines

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026
Headlines

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेटी की विदाई के बाद उजड़ गया आंगन, मिला गहरा जख्म… जानें क्या

May 10, 2026

हिमंत बिस्व सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, पेश किया सरकार बनाने का दावा

May 10, 2026

एक बच्चे की दुनिया उजड़ने से बचा गयी RPF की बहादुर बेटी, कैसे… देखें वीडियो

May 10, 2026

राशिफल @ 01 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 10, 2026

रांची में न्याय का महाकुंभ, लोक अदालत ने बदली हजारों की किस्मत

May 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.