Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विधानसभा में गुंजा सुशांत की मौत का मामला, राजद ने की सीबीआई जांच की मांग
बिहार

बिहार विधानसभा में गुंजा सुशांत की मौत का मामला, राजद ने की सीबीआई जांच की मांग

August 3, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, सूबे में सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। बिहार विधानसभा में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उठाया गया है। सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह ने मामले को उठाया और सीबीआई जांच की मांग की है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सुशांत केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। बिहार सरकार के मंत्री जय सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ है। बिहार विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला है।

बिहार विधानसभा में सुशांत मामले की गूंज

बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारंटीन किए जाने को लेकर बिहार में बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि जो कुछ हुआ, ठीक नहीं हुआ है। हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पटना सिटी के एसपी विनय तिवारी के साथ मुंबई में जो कुछ हुआ, यह गलत बात है। हम इस पर महाराष्ट्र सरकार से बात करेंगे। विधानसभा में भी सुशांत मामला उठा है। जिसमें तेजस्वी यादव ने सीबीआई जांच की मांग की है।

मंत्री जय सिंह ने  कहा महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ’

मुंबई में बिहार पुलिस की जांच में मुंबई पुलिस का सहयोग नहीं मिलने को लेकर बिहार सरकार के मंत्री जय सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का रवैया संघीय ढांचे के खिलाफ है। इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है। आपको पता है कि एक सप्ताह से बिहार के चार पुलिस कर्मी वहां जांच कर रहे हैं और वहां के अधिकारी से मिल रहे हैं। जब जांच को तेज करने के उद्देश्य से एक अधिकारी को भेजा जाता है तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। ये शर्मनाक है, लोगो के मन मे जो जांच को लेकर जो शक है वो और मजबूत होता है। बिहार सरकार के संज्ञान में मामला आया है और जल्द ही कुछ कदम उठाए जाएंगे।

बिहार विधानसभा का सत्र एक दिन का

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है, कोरोना के चलते ये सत्र सिर्फ एक दिन का ही है। सत्र को बिहार विधानमंडल के बजाए ज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। विधान सभा का सत्र ज्ञान भवन की दूसरी मंजिल पर जबकि विधान परिषद का सत्र पहली मंजिल पर आयोजित हो रहा है। इस बीच बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले, बाढ़ की स्थिति का भी मुद्दा उठाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब TikTok पर प्रतिबंध की तैयारी में ऑस्ट्रेलिया
Next Article अमित शाह के लिए रोजा रखेंगे मुस्लिम नेता

Related Posts

Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Headlines

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.