WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पटना| मौजूदा मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन होने पर मुख्य सचिव की कुर्सी खाली हो गई थी| उसके बाद बिहार में शनिवार को सात सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया| जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें 1985 बैच के आईएएस त्रिपुरारी शरण भी शामिल हैं जिन्हे बिहार सरकार का मुख्य सचिव बनाया गया है|

