Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 07:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार को सिवान ने चिंता में डाल दिया ,एक ही दिन में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव
बिहार

बिहार को सिवान ने चिंता में डाल दिया ,एक ही दिन में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

April 9, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना । बिहार में आज कोरोना के 12 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसके साथ राज्‍य में कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़कर 51 हो चुके हैं। बिहार का सिवान जिला अब कोरोनाे का हॉटस्पॉट बन गया है। आज मिले मामलों में यहां के 10 मामले शामिल हैं।

गुरुवार को अब तक बिहार में कोरोना के कुल 12 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 10 सिवान के हैं। सिवान के आज मिले मामलों में नौ एक ही परिवार के हैं। इस परिवार का एक सदस्य हाल ही में ओमान से लौटा था। इनमें शामिल चार महिलाओं में सबकी उम्र क्रमशः – 12, 18, 26 और 29 साल बतायी जा रही है। दूसरे सैंपल में इसी परिवार की तीन अन्य महिलाएं, जिनकी आयु 50 वर्ष 12 वर्ष और 20 वर्ष है तथा दो पुरुष, जिनकी आयु 30 वर्ष 10 वर्ष है, की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Advertisement Advertisement

सिवान से मिला एक और मामला 16 मार्च को दुबई से लौटे एक व्‍यक्ति का है। बेगूसराय में भी दो मामले पॉजिटिव मिले हैं। उनमें 15 वर्षीय लड़का और एक 18 वर्षीय युवक है। स्वास्थ्य विभाग उनका विवरण जुटा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सिवान में ओमान से लौटे परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 15 हो गई है। पहले एक फिर सोमवार को मिले पांच मामले और आज नौ पॉजिटिव केस एक ही परिवार के पाए गए हैं। इस तरह सिवान में अब कोरोना संक्रमितों को संख्या 20 हो गई, जिनमें चार ठीक होकर होम आइसोलेशन में हैं।

वहीं अब जिला प्रशासन ने सिवान के एक गांव से 91 लोगों को कोरोना वायरस की जांच के लिए पांच बसों से  बीती रात्रि में जिला मुख्यालय भेजा।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार की शाम इसी गांव के चार कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। पटना से सूचना मिलने के बाद सभी चार संक्रमितों को देर रात जिला प्रशासन ने बस से मुख्यालय बुलवाया और जांच के लिए पटना भेज दिया।

मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हुई महिलाओं में एक पूर्व में पॉजिटिव हुए युवक की मां और दूसरी पत्नी है। तीसरा युवक रिश्तेदार है और चौथी एक नाबालिग किशोरी है। ऐसे में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना की चपेट में हैं। गुरुवार की सुबह आई जांच रिपोर्ट में चार कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बादअब जिले में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हो गई है। जिनमें चार संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और होम आइसोलेशन में हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleWhatsApp ने लाया बड़ा फीचर, अब तुरंत पकड़ में आ जाएगी फेक न्यूज
Next Article रेलवे 307 ट्रेन चलाने को तैयार, जानिए कब से और कहां से चलेंगी ट्रेन

Related Posts

Headlines

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
Headlines

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026
Headlines

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे की गरिमा भंग करने का आरोप… जानें मामला

March 13, 2026

बड़ा हादसा : पुलिस की SOG जिप्सी टक्कर के बाद पलटी, प्रभारी समेत चार जख्मी

March 13, 2026

देश में पहली बार CEC को हटाने की मांग, संसद के दोनों सदनों में नोटिस जमा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.