Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 12:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जल्दी जगाने पर बेटे ने ली पिता की जान
बिहार

जल्दी जगाने पर बेटे ने ली पिता की जान

July 18, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेतिया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में एक पिता को अपने पुत्र को सोने से जगाना महंगा पड़ गया। पिता की पुत्र ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बैरिया के थाना प्रभारी अमित कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोप है कि बैरिया टांड़ टोला निवासी बलिराम सिंह को उनके ही बेटे नागेंद्र सिंह ने पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले की प्राथमिकी बैरिया थाना में दर्ज कर ली गई है।

कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को नागेंद्र सिंह दोपहर तक सोया हुआ था। मां उसे जगाने गई, जो नागेंद्र को नागवार गुजरा और वह मां की पिटाई कर दी। आवाज सुन बीच बचाव करने छोटा भाई गया तो उसे भी पीटने लगा। इसके बाद उसके पिता बलिराम सिंह बचाने पहुंच गए।

Advertisement Advertisement

उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की, जो बेटे को नगवार गुजरा और उनकी भी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और बलिराम सिंह के बयान पर मारपीट की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

पिता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने से नागेंद्र नाराज हो गया। इसे लेकर शनिवार की सुबह फिर से घर में विवाद हो गया। आरोप है कि नागेंद्र ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में बलिराम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले मारपीट की प्राथमिकी हत्या में बदल गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बहरहाल, यह मामला यहां के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहली बार मिले सूरज से धरती पर आए दुर्लभ पार्टिकल
Next Article सैलुन वाला पाया गया कोरोना पॉज़िटिव

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.