Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में आज से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें
बिहार

बिहार में आज से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

December 8, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मेमू ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही एक डेमू ट्रेन की भी शुरुआत की गई है. वहीं, जयनगर से कोलकाता के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेन को भी चलाने का निर्णय लिया गया है. समस्तीपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने बताया कि दरभंगा से पटना और सहरसा से पटना के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 8 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा.

इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित काउंटर या मोबाइल ऐप के जरिए टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं. समस्तीपुर रेलमंडल के जयनगर से कोलकाता के लिए चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी शेड्यूल जारी हो चुका है. इन ट्रेनों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा. नियमों का उल्लंघन करने पर यात्रियों को दंडित भी किया जा सकता है.

auto

ट्रेन नंबर 03357 दरभंगा से पटना मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन दरभंगा से 15:00 बजे खुलकर 16:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र होते हुए सभी स्टेशनों पर रुकती हुई रात को 21:30 बजे पटना पहुंचेगी. इसी तरह 03358 मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन सुबह 6:40 बजे पटना से खुलकर पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए 13:30 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी.

दूसरी तरफ मंडल के सहरसा स्टेशन से ट्रेन नंबर 03359 मेमू स्पेशल पैसेंजर ट्रेन दिन में 3 बजे खुलकर खगड़िया, बेगूसराय मोकामा, पटना साहिब स्टेशन होते हुए रात को 22:15 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 03360 सुबह 6 बजे पटना से खुलकर राजेन्द्र नगर टर्मिनल, मोकामा, बेगूसराय खगड़िया होते हुए दिन में 2:30 बजे सहरसा पहुंचेगी.

समस्तीपुर रेलमंडल के जयनगर स्टेशन से कोलकाता के लिए यात्रियों को एक और स्पेशल ट्रेन की सौगात मिल गई है. रेलवे ने 03135/36 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की 12 दिसंबर को कोलकाता से शुरुआत होगी. वहीं, 13 दिसंबर को यह ट्रेन कोलकाता के लिए जयनगर से खुलेगी. 03135 स्पेशल ट्रेन कोलकाता से प्रत्येक शनिवार को 20:55 रात्रि में खुलकर आसनसोल, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुए 10:45 बजे जयनगर पहुंचेगी.

इसी तरह ट्रेन नंबर 03136 स्पेशल ट्रेन जयनगर से प्रत्येक रविवार को 12:42 में खुलकर दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, आसनसोल होते हुए तड़के 3:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी. सीनियर डीसीएम सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस ट्रेन की सारी बोगियां आरक्षित होंगी. यात्री आरक्षण काउंटर या मोबाइल एप के जरिए टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअब निजी अस्पताल में भी ESIC लाभार्थी को मिला इलाज कराने की अनुमति
Next Article पत्नी ने पति को मारने के लिए दी 5 लाख की सुपारी

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.