अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना में एक थर्माकोल फैक्ट्री अचानक धधक उठी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते फैक्ट्री परिसर में लोग चीखने-चिल्लाने लगे। अपनी जान बचाने की खातिर इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। थर्माकोल की यह फैक्ट्री फतुहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में है।
दमकल की 9 गाड़ियों ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल की 9 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
15 मजदूरों का रेस्क्यू
आग लगने के समय फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 15 मजदूर भीतर फंसे हुए थे। पुलिस और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ी जनहानि टल गई।
भारी नुकसान का अनुमान
हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक लाखों रुपए की क्षति हुई है। फिलहाल प्रशासन ने नुकसान का विस्तृत आकलन करने की बात कही है।
स्थिति अब नियंत्रण में
अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। फिलहाल हालात पूरी तरह काबू में हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे
इसे भी पढ़ें : एशिया कप से पहले हार्दिक पंड्या का नया लुक, छोटे बालों में दिखा उनका टशन

