Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 10:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पर्चा रद्द होने पर फफक के रोने लगी ये महिला प्रत्याशी
बिहार

पर्चा रद्द होने पर फफक के रोने लगी ये महिला प्रत्याशी

October 19, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनावी दंगल में बड़े जोश के साथ नामांकन करने वाले कुछ प्रत्‍याशियों का नामांकन पर्चा रद्द हो गया। जिसको लेकर उनको बहुत निराशा हुई है। इनमें से एक भागलपुर में जन अधिकार पार्टी की प्रत्‍याशी रानी चौबे भी हैं जिनका नामांकन पर्चा रद्द कर दिया गया है। रानी चौबे को जिला कलेक्‍ट्रेट में ये बात जब पता चली तो वो वहीं फूंट-फूंट कर रो पड़ी। इसके साथ ही उन्‍होंने उनके नामांकन रद्द होने में वकील की संदिग्ध भूमिका का आरोप लगाया है।

बता दें भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से रानी चौबे ने नामांकन कराया था। शनिवार को भागलपुर सदर सीडीओ कार्यालय में उन्हें नामांकन पर्चा रद्द होने की जानकारी मिली, वह रोने लगीं।

रानी चौबे ने कहा नामांकन प्रपत्र तैयार करनेवाले ने किसी के बहकावे में धोखा किया है। रानी चौबे ने रोते हुए वकील पर पक्षपात करने आरोप लगाते हुए कहा – मैं भले ही चुनाव नहीं लड़ पा रही लेकिन भागलपुर की जनता के लिए आगे भी सेवा करती रहूंगी। पत्रकारों से मुखातिब रानी चौबे ने कहा कि भागलपुर की दयनीय स्थिति से जनता को अवगत कराउंगी। भागलपुर की जनता के लिए हर समय तैयार रहूंगी।

मालूम हो कि भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से रानी चौबे ने पूरे उत्साह और जोश के साथ नामांकन कराया था। नामांकन से पहले पप्पू यादव की पार्टी जाप से चुनाव लड़ने के लिए के रानी चौबे ने बूढ़ानाथ मन्दिर में विधिवत पूजा पाठ करने के बाद नामांकन पर्चा दाखिल किया था और तब उन्‍होंने कहा था भागलपुर को छलने वाला हारेगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन 22 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. भागलपुर विधानसभा सीट से 13 और नाथनगर से नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। भागलपुर सीट पर कुल 26 और नाथनगर सीट पर 26 प्रत्याशी हो गये हैं. वहीं भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) से रानी चौबे ने पूरे जोश और उत्साह के साथ नामांकन कराया था।

आपको बता दें बिहार चुनाव 2020 में ये पहला मौका नहीं है जब कोई नेता रोया है इससे पहले टिकट ना मिलने पर नाराज नेताओं की अजीब हरकतें भी की। किसी ने अन्न का त्याग कर दिया तो कोई सबके सामने आंसू बहाया। एक ऐसे ही नेता हैं पूर्वी चंपारण जिला में आने वाले रक्सौल विधानसभा सीट से आरजेडी के सुरेश यादव थे। सुरेश यादव को15 सालों राजद के लिए दिन रात एक करने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला। इस बार वह चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में थे लेकिन रक्सौल सीट कांग्रेस के खाते में चली गई और वह बेटिकट हो गए। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह फूट-फूटकर रोते हुए दिखाई दिए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरेश यादव किस कदर दुखी हैं और अपनी बात रोते हुए कह रहे हैं। दरअसल मीडिया से वह बात कर रहे थे तो वह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसंजय दत्त ने कैंसर को हरा दिया, चौथे स्टेज का था कैंसर
Next Article बिहार में योगी आदित्यनाथ की होंगी 18 रैलियां, कल कैमूर, रोहतास और अरवल में सभा

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026

दीपों की रोशनी, खाकी का पहरा… SP बोले- बेफिक्र हो मनाएं त्योहार, सुरक्षा का जिम्मा हमारा

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.