Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 05:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दरभंगा में मेडिकल छात्रों का हंगामा, 4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की, दुकानें और गाड़ियां फूंक डालीं
बिहार

दरभंगा में मेडिकल छात्रों का हंगामा, 4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की, दुकानें और गाड़ियां फूंक डालीं

March 12, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

दरभंगा।  बिहार के दरभंगा के नाका नंबर 6 के दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) का इलाका शुक्रवार देर रात रणक्षेत्र में बदल गया. चारों तरफ चीखने-चिल्लाने की आवाज आने से इलाके में सनसनी फैल गई. 4 दुकान सहित 2 कार एक बाइक आग के हवाले कर दी गईं. वहीं, 4 लोग आग में झुलस गए और एक युवक पर कैंची से वार किया गया. मौके पर आग बुझाने पहुंचे अग्निशमन दस्ते का कर्मी आग के बीच हुए सिलिंडर ब्लास्ट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इस मामले में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. मेडिकल कॉलेज के 4 से 5 छात्रों को चोट लगने की बात कही जा रही है. हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

झारखंड में 1 से 12 कक्षा तक की गर्मी छुट्टियां रद्द…

Advertisement

दरअसल पूरा मामला दरभंगा मेडिकल कॉलेज के छात्र और मेडिकल दुकानदार के बीच बहस से शुरू हुआ था. पीड़ित दुकानदार की मानें तो मेडिकल कॉलेज के छात्र मैगी लेने किराना दुकान पर पहुंचे. उस वक्त दुकानदार दुकान पर नहीं था. तब छात्रों ने बगल की मेडिकल दुकान पर बैठे स्टाफ दुकानदार के बारे में पूछा. मेडिकल दुकान के स्टाफ ने कहा कि रुकिए, कुछ देर में दुकानदार आ जाएंगे. तब मेडिकल के छात्रों ने इस स्टाफ पर बत्तमीजी का आरोप लगाया और इसी को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई.

झारखंड के लोगों के लिए बड़ी खबर, कल तक कर लें ये काम वरना बड़ी मुसीबत में फंसेंगे

इसी बीच छात्रों ने फोन कर अपने और साथियों को बुला लिया. बहसा-बहसी के बीच किसी छात्र ने मेडिकल शॉप के स्टाफ के चेहरे पर कैंची से वार कर दिया. इसके बाद हंगामा बढ़ता गया. हंगामा सुनकर दुकान का मालिक घर से बाहर निकला. इस बीच दुकानदारों से बहस करते छात्रों ने दुकानदारों पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी. इससे 4 दुकानदार झुलस गए.

मेडिकल दुकान के मालिक जावेद खान ने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर वे घर से बाहर निकले. बाहर छात्रों की भीड़ लगी थी. तब हमने छात्रों को समझाना शुरू किया. लेकिन वे समझने को तैयार न थे. उनके हाथ में पेट्रोल के केन थे, जिसे उन्होंने हमारे शरीर पर फेंकना शुरू कर दिया और साथ ही आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की. जावेद खान का कहना है कि इस हमले में 4 लोग झुलसे हैं. मेडिकल दुकानदार ने कहा कि छात्रों ने हम पर लाठी डंडे से भी हमला किया. इस हमले में हाथ टूट गया सिर भी फट गया. साथ ही दुकान में रखे करीब 80 लाख की दवा को भी मेडिकल छात्रों ने जला दिया. छात्रों की आगजनी में कुल 4 दुकानें जली हैं.मो शहीद खां ने बताया कि वे खान मोटर के नाम से गाड़ी चलाने की ट्रेनिंग देने का काम करते है. छात्रों ने उनकी दो कारें भी आग के हवाले कर दीं. शहीद ने कहा की सभी छात्र नशे में थे और नशे की हालत में उन्होंने फायरिंग भी की.

एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही जिले के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. एसडीपीओ ने कहा कि मैगी के एक छोटे से मामले ने मामला इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसमें 4 दुकानें जला दी गईं. उन्होंने बताया कि हमारे दो पुलिसकर्मी भी घायल हैं. हम सभी यहां कैम्प कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है. वहीं, मेडिकल छात्रों ने अपने तरफ से सफाई देने से इनकार कर दिया और कहा हमलोग मीटिंग करेंगे फिर मीडिया में बयान देंगे.

फ्रिज में रखा रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद हुआ बीमार, काटने पड़े पैर, आप भी रहें सतर्क!

SBI कस्टमर्स फटाफट निपटाएं ये काम, वरना रुक सकते हैं बैंक से जुड़े कामकाज!

CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की 10वीं और 12वीं की फिजिकल परीक्षाएं रद्द…

दुनिया में आ रही कोरोना जैसी एक और महामारी, बिल गेट्स की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

कभी 6 अंकों का होता था ATM का पिन, फिर क्यों घटाकर कर दिए गए 4 नंबर ?

आम आदमी को लगने वाला है बड़ा झटका, भारत में Petrol Diesel 5-6 रुपये लीटर महंगा!

DJ हुआ बंद तो घोड़ी पर बैठ कर थाने पहुंचा दूल्हा और पूरी बारात इसके बाद…

Tata-Birla नहीं, ये है हिंदुस्तान की सबसे पुरानी कंपनी, जहाज बनाने से शुरुआत

Paytm ने आम आदमी से लेकर बड़े अमीरों को दिया जोर का झटका; जानें क्या हुआ?

Smartphone से लेकर Refrigerator तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता और महंगा

रिश्वत लेने के आरोपी सब इंस्पेक्टर को पकड़ने 1 KM तक दौड़ी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनौकरीपेशा लोगों को बड़ा झटका, EPFO ने ब्याज दर घटाई
Next Article विधायकी से इस्तीफा देंगे अखिलेश और आजम खान, जानें क्यों !

Related Posts

Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026
Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.