Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 06:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट
Headlines

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही 24 राज्यों में सह-प्रभारियों की भी तैनाती की गई है। पार्टी की नई सूची में कई अनुभवी और बड़े चेहरों को आगे रखकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति साफ दिख रही है। उत्तर प्रदेश में काम के बड़े दायरे को देखते हुए चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

बिहार की कमान हरीश द्विवेदी के हाथ, रोहन और संगीता बने सह-प्रभारी

भाजपा ने बिहार के संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता हरीश द्विवेदी को प्रदेश प्रभारी बनाया है। बस्ती से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके द्विवेदी वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और इससे पहले असम के प्रभारी के तौर पर अपनी संगठनात्मक क्षमता साबित कर चुके हैं। चुनावी और संगठनात्मक समीकरणों को मजबूत करने के लिए उनके साथ संगीता यादव और हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह टीम बिहार में पार्टी के कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के बीच सीधा पुल बनाने का काम करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है।

ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। pic.twitter.com/S3as4bSf3q

— BJP (@BJP4India) September 23, 2026

Advertisement

झारखंड में गजेंद्र पटेल बने प्रभारी, बिहार की निवेदिता सिंह संभालेंगी सह-प्रभार

पड़ोसी राज्य झारखंड में भी भाजपा ने बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। मध्य प्रदेश से आने वाले नेता गजेंद्र पटेल को झारखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। राज्य में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए उनके साथ बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। निवेदिता सिंह की तैनाती से दोनों राज्यों के बीच संगठनात्मक समन्वय और बेहतर होने की उम्मीद है।

बिहार के नेताओं को असम और अरुणाचल की जिम्मेदारी

पार्टी ने न केवल बिहार के भीतर नई टीम उतारी है, बल्कि यहां के प्रमुख नेताओं को दूसरे राज्यों में भी बड़ा जिम्मा सौंपा है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को असम का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जो पूर्वोत्तर में पार्टी की मजबूत पकड़ बनाए रखने का काम करेंगे। वहीं, बिहार के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार को रणनीतिक रूप से अहम राज्य अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा के इस कदम से साफ है कि वह बिहार के नेताओं के सांगठनिक अनुभव का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में भी खुलकर करने के मूड में है।

राजस्थान में भाटिया, एमपी में बिप्लब को कमान

सूची के अनुसार, पार्टी ने राजस्थान का प्रभार संजय भाटिया को सौंपा है। इससे पहले यह जिम्मेदारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल संभाल रहे थे। वहीं मध्य प्रदेश की कमान त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के हाथों में दी गई है, जहां अब तक डॉ. महेंद्र सिंह प्रभारी के रूप में काम देख रहे थे। इसके अलावा स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी मिली है। इनके साथ ही तीन अन्य प्रमुख नेताओं को भी दो-दो राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें : आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत
Next Article फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

Related Posts

Headlines

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026
Headlines

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026
झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फरार फेकन और गैंग का चैप्टर क्लोज, कांड करने से पहले पुलिस ने दबोचा

September 23, 2026

मिशन 2029 की बिसात! भाजपा में हो गया बड़ा फेरबदल… देखें पूरी लिस्ट

September 23, 2026

आंगन में चीखती रही बेटी, सब्र टूटा तो बुजुर्ग बाप ने नशेड़ी दामाद को दे डाली खौफनाक मौत

September 23, 2026

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.