Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानिए ! एमेजॉन का एक रूम से 386 अरब डॉलर के सफर की कहानी
बिजनेस

जानिए ! एमेजॉन का एक रूम से 386 अरब डॉलर के सफर की कहानी

February 3, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस सीईओ पद छोड़ रहे हैं. उनकी जगह एंडी जेसी नए सीईओ बनेंगे. जेफ बेजोस ने करीब 26 साल पहले एक छोटे से गैराज से इस कंपनी की शुरुआत की थी. आज एमेजॉन 386 अरब डॉलर (करीब 28.15 लाख करोड़ रुपये) की सालाना बिक्री वाली कंपनी बन गई है और करीब 17 देशों में इसका कारोबार फैल चुका है.
अमेरिका में जेफ बेजोस जब तब कंप्यूटर साइंस के प्रति आकर्ष‍ित हुए थे, तब आईटी इंडस्ट्री बिल्कुल शुरुआती दौर में थी. इसलिए उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.
कैसे आया आइडिया
उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद शेयर मार्केट वॉल स्ट्रीट में काम शुरू किया और साल 1990 तक इनवेस्टमेंट फर्म DE Shaw में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए. लेकिन चार साल बाद ही यह नौकरी छोड़कर उन्होंने चौंका दिया. उन्होंने अपने पेरेंट्स से पैसा लेकर ऑनलाइन किताबें बेचने की वेबसाइट Amazon.com की शुरुआत की. उन्होंने दुनिया की सबसे लंबी नदी एमेजॉन के नाम पर अपनी कंपनी को नाम दिया.

जेफ ने एक गैराज में कुछ कर्मचारियों के साथ इस कंपनी की 5 जुलाई 1994 को शुरुआत की. जल्दी ही उनके कारोबार का विस्तार हुआ और इसे वे एक दो बेडरूम के मकान में लेकर गए. उनकी वेबसाइट का परीक्षण जुलाई 1995 में हुआ और लॉन्च होने के बाद इसका जबरदस्त स्वागत हुआ. लॉन्च के एक महीने के भीतर ही एमेजॉन पूरे अमेरिका और 45 अन्य देशों में किताबें पहुंचाने लगा.

auto

कुछ ही हफ्तों में एमेजॉन की बिक्री 20 हजार डॉलर प्रति हफ्ते तक पहुंच गई और अक्टूबर 1995 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होने का भी ऐलान कर दिया. 15 मई 1997 को इसका आईपीओ बाजार में आया और एक शेयर की कीमत 18 डॉलर रखी गई.

एमेजॉन को निरंतर सफलता मिलती गई और अगले वर्षों में उसकी उपलब्ध‍ियां इस तरह से रहीं:
• साल 2001 तक एमेजॉन 1 अरब डॉलर की सालाना आय वाली कंपनी बन गई.
• साल 2011 में एमेजॉन में अमेरिका में ही 30 हजार कर्मचारी थे जो साल 2016 तक बढ़कर 1,80,000 तक पहुंच गए.
• साल 2007 में एमेजॉन ने एमेजॉन म्यूजिक और एमेजॉन किंडल की शुरुआत की.
• जून 2013 में एमेजॉन ने भारत में अपने कारोबार की शुरुआत की.
• साल 2020 में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 386.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई. यही नहीं दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आय दोगुनी होकर 7.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई.
• अब एमेजॉन का कारोबार 17 देशों तक फैल चुका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवन विभाग ने किया ऊँट लदा ट्रक जब्त, नौ गिरफ्तार 
Next Article बेटी को कब्रिस्तान में दफना कर थाने में लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, 10 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.