Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 01:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 की बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी
बिजनेस

शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 की बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

December 1, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली/मुम्बई। घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड शीर्ष दस कंपनियों में से आठ की बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते हफ्ते 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते सप्ताह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी रहीं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईटीसी के एम-कैप में गिरावट दर्ज की गई।
बीते हफ्ते रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), एचडीएफसी बैंक, एचयूएल एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, एसबीआई और इंफोसिस के बाजार पूंजी में बढ़त दर्ज की गई।

एसबीआई का एम-कैप 11,334.26 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,05,087.85 करोड़ रुपये हो गया, जो दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में शीर्ष लाभार्थी रही। इसके बाद एचडीएफसी का मूल्यांकन 10,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,96,791.39 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,871.88 करोड़ रुपये बढ़कर 3,31,011.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 8,818.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,08,420.75 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,055.54 करोड़ रुपये बढ़कर 6,97,726.75 करोड़ रुपये और आरआईएल का 2,852.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,83,140.16 करोड़ रुपये हो गया।

auto

इसी तरह हिंन्दुस्तान यूनिलीवर ने अपने मूल्यांकन में 2,576.12 करोड़ रुपये जोड़कर 4,40,777.38 करोड़ रुपये बाजार पूंजी को पहुंचाया जबकि इंफोसिस ने 1,192.37 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,96,367.29 करोड़ रुपये अपना एम-कैप पहुंचाया। इसके विपरीत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजी में 6,698.01 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई और सप्ताहांत में इसकी एम-कैप 7,70,252.01 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, आईटीसी के एम-कैप में भी 1,557.16 करोड़ रुपये की कमी रही और इसका एमकैप गिरकर 3,02,747 करोड़ रुपये रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स 434.40 अंक यानी 1.07 प्रतिशत बढ़ा था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिम्पल कपड़िया की मां बेट्टी का निधन
Next Article महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए कानून का क्रियान्वयन और परिवारों में संस्कार जरूरी: मोहन भागवत

Related Posts

बिजनेस

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
बिजनेस

मिस्ड कॉल के कोडवर्ड से 5G की उड़ान तक… जियो ने हर हिंदुस्तानी को बना दिया डिजिटल राजा

September 5, 2026
बिजनेस

₹10 में रिलायंस की आइसक्रीम, कोन से टब तक में मिलेगी बॉम्बे क्रीमरी

September 1, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बैंकों में लगातार 5 दिन लटके रहेंगे ताले, जल्दी निपटा लें जरूरी काम

September 21, 2026

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.