Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी बरकरार
बिजनेस

RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, रेपो रेट 4 फीसदी बरकरार

February 10, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

मुंबई/नई दिल्ली, 10 फरवरी (स्वदेश टुडे)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। समिति ने एक बार फिर रेपो रेट को 4 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला लिया है। इसी तरह रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौद्रिक नीति समिति ने इसे पहले की तरह ही 3.35 प्रतिशत के स्तर पर बरकरार रखा गया है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक में जीडीपी विकास दर के 7.8 प्रतिशत तक रहने और 2022-23 की दूसरी छमाही में महंगाई दर में कमी आने की भी उम्मीद जताई गई है।

झारखंड के कई जिले में आज होगी बारिश, देखें लिस्ट

auto

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के सामने देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को बढ़ाने के साथ ही लगातार बढ़ रही महंगाई को भी काबू करने की बड़ी चुनौती थी। आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बढ़ाने से महंगाई के और बढ़ने का खतरा भी मौद्रिक नीति समिति के सामने था। ऐसे में माना जा रहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने आर्थिक विकास को तरजीह देने की जगह तात्कालिक तौर पर महंगाई पर काबू पाने को प्राथमिकता दी है। इसी वजह से लगातार दसवीं बार नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है।

इसे भी देखें- मौत की कुश्ती: पहलवान का एक दांव और सामने वाली की तुरंत हुई मौत

8 फरवरी से शुरू हुई आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आज आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत की जीडीपी विकास दर 7.8 प्रतिशत रह सकती है। इसके साथ ही आरबीआई ने 2021-22 के दौरान खुदरा महंगाई दर के 5.3 प्रतिशत के स्तर पर रहने का अनुमान लगाया है। वहीं 2022-23 के दौरान मुद्रास्फीति की दर 4.5 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद जताई गई है।

इसे भी पढ़ें- इतिहास के पन्नों मेंः जानें आज 10 फरवरी को इतिहास में हुई अहम घटनाएं

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में 2022-23 में जीडीपी की वास्तविक विकास दर के 7.8 प्रतिशत पर रहने का अनुमान जताया गया। बैठक में इस बात की उम्मीद भी जताई गई कि 2022-23 की दूसरी छमाही यानी तीसरी तिमाही की अंत से लेकर चौथी तिमाही के शुरुआत में महंगाई में कमी आएगी। जिससे चौथी तिमाही के महंगाई दर के आंकड़े भी घटेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविश युद्ध लड़ने को तैयार रूस, तीन तरफ से यूक्रेन को घेरा
Next Article बेटे की चाहत में महिला ने अपने सिर में ठोंकी कील, जानें पूरी कहानी?

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
अन्य खबरें

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.