Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 12:02 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फिर बढ़ी तेल पर महंगाई, जानें आपके इलाके में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट
बिजनेस

फिर बढ़ी तेल पर महंगाई, जानें आपके इलाके में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट

October 7, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उबाल जारी है. इसका सबसे ज्यादा असर भारत में दिख रहा है. देश भर में महंगे पेट्रोल से लोग परेशान हैं, अधिकतर राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये लीटर से ऊपर बिक रहा है. इस बीच अक्टूबर में फिलहाल तेल की कीमतों पर महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है.

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने आज (गुरुवार) यानी 07 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के नए रेट जारी कर दिए हैं. तेल कंपनियों ने आज भी डीजल और पेट्रोल दोनों की ईंधन कीमतों (Fuel Price) में बढ़ोतरी की है. पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है. बता दें कि दोनों की ईंधन के भाव में हर दिन 30-35 पैसे तक की बढ़ोतरी होने के साथ पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर है.

सरकारी तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट्स के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (07 अक्टूबर) पेट्रोल 103.24 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.25 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है. आइए जानते हैं प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव…

बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.अक्टूबर में हफ्ते भर में हर दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है. 24 सितंबर से अब तक डीजल की कीमत में 3 रुपये 15 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है. जबकि पेट्रोल 28 सितंबर से अब तक 2 रुपये 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है. इस महीने में अब तक सिर्फ एक दिन (04 अक्टूबर) पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर रहे हैं.

हर रोज अपडेट होती है  पेट्रोल-डीजल की कीमत
बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं.

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं. ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, दो महिलाओं समेत तीन घायल
Next Article नवरात्र शुरू, खूंटी के विभिन्न पूजा पंडालों, मंदिरों व घरों में किया गया कलश स्थापना

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.