Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 21 April, 2026 • 11:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिस्टल के दम पर एक करोड़ की लूट, लोगों ने दबोचे दो लुटेरे
Headlines

पिस्टल के दम पर एक करोड़ की लूट, लोगों ने दबोचे दो लुटेरे

April 21, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh (Prince Verma) : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में पिस्टल दिखाकर करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी की डकैती कर ली गई। घटना चितरपुर रजरप्पा मोड़ के पास की बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और दुकानदारों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए पांच से छह अपराधी बाइक से पहुंचे थे। सभी अपराधी पूरी तैयारी के साथ आए थे और मौके पर पहुंचते ही अलग-अलग दुकानों में जाकर रेकी करने लगे।

पहले दो दुकानों में घुसे, फिर तीसरी दुकान को बनाया निशाना

स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधी सबसे पहले उत्तम ज्वेलर्स में घुसे और आभूषण दिखाने को कहा। जब वहां उन्हें कुछ नहीं मिला तो वे शिवनारायण ज्वेलर्स में गए। वहां भी उन्हें मनचाही चीज नहीं मिली तो अपराधियों ने बगल में स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया। यहीं से असली वारदात शुरू हुई।

Advertisement Advertisement

ग्राहक बनकर आए, फिर पिस्टल निकालकर लूटपाट शुरू कर दी

शिव शंकर ज्वेलर्स में अपराधियों ने दुकान मालिक विष्णु वर्मा से सोने की चेन दिखाने को कहा। विष्णु वर्मा ने अपने छोटे भाई विवेक वर्मा को चेन लाने के लिए कहा। इसी दौरान अपराधियों ने विष्णु वर्मा को अकेला पाकर तुरंत पिस्टल तान दी और दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नगदी समेटने लगे। दुकान के अंदर अफरा-तफरी मच गई और अपराधी तेजी से सामान भरते रहे।

भाई ने समझदारी दिखाई, लोगों को बुलाकर घेराबंदी कर दी

दुकान मालिक के भाई विवेक वर्मा ने बताया कि दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में आए थे और चेन दिखाने को कह रहे थे। जैसे ही वह चेन लेकर वापस पहुंचे, तब तक पांच से छह अपराधी पिस्टल दिखाकर लूटपाट कर रहे थे। विवेक ने तुरंत आसपास के लोगों को आवाज लगाई और भीड़ जुटाकर दुकान के बाहर से ग्रिल बंद करने की कोशिश की। इसी बीच तीन से चार अपराधी लूट का सामान लेकर भागने में सफल हो गए।

ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया, मौके पर जमकर पिटाई

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल, मोबाइल और बाइक भी बरामद की। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में लिया।

करीब एक करोड़ की लूट का दावा

विवेक वर्मा के अनुसार अपराधी सोना, चांदी और नगदी मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति लेकर फरार हुए हैं। दुकान में रखे कई आभूषणों को अपराधियों ने जल्दी-जल्दी समेट लिया और मौके से भाग निकले। घटना के बाद ज्वेलर्स व्यवसायियों में भारी नाराजगी है। लोग कह रहे हैं कि अब बाजार में दिन में भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा।

घायल अपराधियों को सदर अस्पताल भेजा गया

ग्रामीणों की पिटाई से घायल दोनों अपराधियों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

मौके पर पहुंचे एसपी, कहा- जल्द होगा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों से पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दो अपराधियों को पकड़ा गया है और उनके पास से पिस्टल, बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही बाकी अपराधियों को भी पकड़ लिया जाएगा। एसपी ने भरोसा दिलाया कि लूटे गए सामान की बरामदगी भी जल्द की जाएगी और पूरे मामले का उद्भेदन जल्द कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : RPF ने चंद घंटों में लौटा दी परेशान यात्रियों की मुस्कान… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRPF ने चंद घंटों में लौटा दी परेशान यात्रियों की मुस्कान… जानें कैसे
Next Article झामुमो की हाई-लेवल बैठक रांची में, CM तक पहुंची पाकुड़ की परेशानियां

Related Posts

Headlines

झामुमो की हाई-लेवल बैठक रांची में, CM तक पहुंची पाकुड़ की परेशानियां

April 21, 2026
Headlines

RPF ने चंद घंटों में लौटा दी परेशान यात्रियों की मुस्कान… जानें कैसे

April 21, 2026
झारखंड

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

UPSC पास करते ही इनाम, प्रीलिम्स पर 50 हजार और मेंस पर 1 लाख

April 21, 2026

झामुमो की हाई-लेवल बैठक रांची में, CM तक पहुंची पाकुड़ की परेशानियां

April 21, 2026

पिस्टल के दम पर एक करोड़ की लूट, लोगों ने दबोचे दो लुटेरे

April 21, 2026

RPF ने चंद घंटों में लौटा दी परेशान यात्रियों की मुस्कान… जानें कैसे

April 21, 2026

झारखंड में आग उगल रही गर्मी, 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट

April 21, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.