Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 02:06 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज प्रताप के घर से 20 लाख कैश और महंगे गैजेट गायब, PA के खिलाफ FIR दर्ज
Headlines

तेज प्रताप के घर से 20 लाख कैश और महंगे गैजेट गायब, PA के खिलाफ FIR दर्ज

June 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेज प्रताप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से कथित तौर पर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ पटना के स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके आवास से पार्टी फंड के 20 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी कर लिए गए हैं।

आवेदन से पहले मारपीट की भी चर्चा

इस मामले में अब एक नया मोड़ भी सामने आ रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि शिकायत दर्ज कराने से पहले तेज प्रताप यादव और उनके पीए मोतीलाल राय के बीच कथित तौर पर विवाद और मारपीट हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, मोतीलाल राय भी तेज प्रताप यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में था। हालांकि उससे पहले ही पूर्व मंत्री ने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दे दी।

बैग लेकर दीवार फांदकर भागने का आरोप

तेज प्रताप यादव ने पुलिस को दिए गए आवेदन में घटना का पूरा ब्यौरा भी दिया है। शिकायत के अनुसार, 22 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और आवास पर रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ परिसर की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था। तेज प्रताप यादव ने अपने आवेदन में इन दोनों कर्मचारियों को घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है। पुलिस अब इन दोनों के बयान भी दर्ज कर सकती है।

अलमारी से नकदी, सोना और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

शिकायत में चोरी हुए सामान की जो सूची दी गई है, वह काफी लंबी है। तेज प्रताप यादव के अनुसार, उनकी अलमारी से 20 लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी गायब है। इसके अलावा कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं मिले हैं। इनमें चार iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन, एक MacBook, एक Lenovo लैपटॉप, एक iPad, दो हार्ड डिस्क और Sony कंपनी के चार पेन ड्राइव शामिल हैं।

पार्टी फंड की रकम होने का दावा

तेज प्रताप यादव ने पुलिस को बताया है कि चोरी हुई 20 लाख रुपये की नकद राशि पार्टी फंड की रकम थी। इस दावे के बाद मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर सकती है कि कथित तौर पर चोरी हुई नकदी का स्रोत और उसका उपयोग क्या था। मामला एक पूर्व मंत्री और उनके करीबी सहयोगी से जुड़ा होने के कारण काफी चर्चा में है। एक तरफ तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो दूसरी तरफ दोनों के बीच विवाद और मारपीट की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें : लखनऊ अ’ग्निकांड : जिस बिल्डिंग को 2016 में गिरना था, उसी में बुझ गये 15 घरों के चिराग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलखनऊ अ’ग्निकांड : जिस बिल्डिंग को 2016 में गिरना था, उसी में बुझ गये 15 घरों के चिराग
Next Article तेज प्रताप केस में पूर्व PA की पत्नी बोली- ‘ED-CBI’ बनकर आए लोग और फिर… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.