Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 01:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेज प्रताप केस में पूर्व PA की पत्नी बोली- ‘ED-CBI’ बनकर आए लोग और फिर… देखें वीडियो
Headlines

तेज प्रताप केस में पूर्व PA की पत्नी बोली- ‘ED-CBI’ बनकर आए लोग और फिर… देखें वीडियो

June 23, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेज प्रताप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के घर से करीब 20 लाख रुपये कैश और कीमती गैजेट्स गायब होने का मामला अब बेहद पेचीदा हो गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। तेज प्रताप के पूर्व पीए (पर्सनल असिस्टेंट) मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने पटना के अगमकुआं थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। प्रीति का आरोप है कि उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और कुछ अज्ञात लोग उनके घर से जबरन छह मोबाइल फोन उठाकर ले गए हैं।

‘हम सीबीआई और ईडी से हैं’ कहकर ले गए फोन

मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने पूरी घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि कुछ लोग उनके घर आए थे। प्रीति अपने माता-पिता और बहनों के साथ रहती हैं। अचानक चार अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने प्रीति, उनके माता-पिता, दोनों बहनों और बहनोई के मोबाइल फोन समेत कुल 6 फोन अपने कब्जे में ले लिए। हैरानी की बात यह है कि उन लोगों ने फोन का पासवर्ड भी मांग लिया। प्रीति के मुताबिक, “उन्होंने हमसे कहा कि बस 2 मिनट कुछ देखना है, फिर फोन वापस कर देंगे। हम लोग डर गए थे। इनका (तेज प्रताप का) तो अलग ही मामला चलता रहता है, हमेशा कुछ न कुछ होता ही रहता है, इसलिए हम इस माहौल से वाकिफ थे। हमने सोचा शायद कुछ नॉर्मल बात होगी।” प्रीति ने आगे बताया कि उन लोगों में एक महिला भी शामिल थी जो खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बता रही थी। प्रीति ने कहा, “वह महिला जो रौब दिखा रही थी, कह रही थी कि हम सीबीआई और ईडी से हैं, हमें ईडी ने भेजा है। इसके बाद वह इतनी तेजी से भागी और सबको अपने साथ लेकर चली गई। हम उन चारों लोगों को बिल्कुल नहीं पहचानते, वे पूरी तरह अज्ञात थे।”

पटना, बिहार: तेज प्रताप यादव के पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और घर से छह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने कहा,… pic.twitter.com/SU5sg3bKQK

— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 23, 2026

पुलिस में शिकायत दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस घटना के बाद घबराया हुआ परिवार तुरंत अगमकुआं थाने पहुंचा और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रीति भारती ने साफ किया कि वह किसी भी तरह का झूठा आरोप नहीं लगा रही हैं। उन्होंने कहा, “थाने में हमने वही लिखवाया है जो सच में हमारे साथ हुआ। हम यह झूठ नहीं बोलेंगे कि हमारा कैश या सोने की चेन गायब हो गई है। जो हुआ है, वह सामने है। हमारे घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिख रहा है कि ये लोग कब आए और कब गए। हम बस अपने मोबाइल फोन की बरामदगी चाहते हैं।”

तेज प्रताप यादव ने वीडियो कॉल पर क्या कहा?

इस पूरे विवाद के बीच प्रीति भारती ने एक और बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि रात के करीब आठ बजे उनके फोन पर खुद तेज प्रताप यादव के नंबर से एक वीडियो कॉल आया था। प्रीति ने इस पूरी बातचीत की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी संभाल कर रखी है। प्रीति के अनुसार, जब उन्होंने फोन उठाकर पूछा कि “भैया, क्या हुआ है? कुछ गड़बड़ है क्या?” तो तेज प्रताप ने जवाब दिया, “नहीं-नहीं, कुछ नहीं हुआ है। अरे, मेरे ऊपर चारों तरफ से एक हजार आदमी लगे हुए हैं। हम दोनों को लोग फंसा रहे हैं।”

पटना, बिहार: मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने कहा, “करीब आठ बजे मेरे नंबर पर तेज प्रताप के नंबर से वीडियो कॉल आया। मैंने फोन उठाया और बोला, “भैया, क्या हुआ? कुछ हुआ है क्या?” हम सब चीज की स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी रखे हुए हैं…उन्होंने कहा, “नहीं-नहीं, कुछ नहीं हुआ है। अरे मेरे… pic.twitter.com/nmMB5NCDVP

— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 23, 2026

जब प्रीति ने अपने पति मोतीलाल का फोन बंद होने को लेकर सवाल किया, तो तेज प्रताप ने फोन मोतीलाल को थमा दिया और कहा, “लो मोतीलाल, प्रीति से बात करो।” प्रीति ने अपने पति से कहा कि आज घर पर कुछ लोग आए थे, आपके पास जो भी कागजात हैं, उन्हें देकर पूरा मामला साफ कर दीजिए। लेकिन इससे पहले कि बात आगे बढ़ती, तेज प्रताप यादव ने दोबारा फोन अपने हाथ में ले लिया।

इस नए मोड़ के बाद अब पटना पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि प्रीति भारती के घर आने वाले वे चार अज्ञात लोग कौन थे और क्या वाकई इस मामले के तार किसी बड़ी साजिश से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें : तेज प्रताप के घर से 20 लाख कैश और महंगे गैजेट गायब, PA के खिलाफ FIR दर्ज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleतेज प्रताप के घर से 20 लाख कैश और महंगे गैजेट गायब, PA के खिलाफ FIR दर्ज
Next Article झारखंड में अगले 72 घंटे अहम, बारिश-वज्रपात के साथ हीट वेव का भी अलर्ट

Related Posts

झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
बिहार

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026

‘नक्सलियों की तरह अराजकता फैलाकर सत्ता चाहते हैं राहुल’… प्रतुल का जोरदार हमला

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.