Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 05:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PubG के चक्कर में 16 साल के लड़के ने की 12 साल के चचेरे भाई की हत्या
Headlines

PubG के चक्कर में 16 साल के लड़के ने की 12 साल के चचेरे भाई की हत्या

December 14, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

राजस्थान। राजस्थान के नागौर में 16 साल के नाबालिग को ‘पबजी’ और ‘फ्री फायर’ की ऐसी लत लगी कि उसने अपने 12 साल के चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को जमीन में गाड़ दिया. इतना ही नहीं वह असम में बैठे चचेरे भाई के अंकल को फेक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगता रहा.

सोमवार सुबह लाडनूं पुलिस ने आरोपी नाबलिग को डिटेन कर उसकी निशानदेही पर गांव के तालाब किनारे जमीन में गड़ी लाश बरामद कर ली. फिलहाल लाडनूं CHC पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

auto

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 8 दिसंबर को धुड़ीला गांव का एक 12 वर्षीय बच्चा अपनी मम्मी का मोबाइल लेकर घर से गायब हो गया था. उस बच्चे के चाचा ने अगले दिन पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि बच्चे को पबजी और फ्री फायर खेलने की आदत थी. इस पर पुलिस ने साइबर तकनीकी से बच्चे की तलाश शुरू कर दी.

इस बीच असम में बैठे ( इसी बच्चे ) के अंकल को एक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया कि वह बच्चा उसके पास दिल्ली में आ गया है. अगर उसे ज़िंदा चाहते हो तो 5 लाख रुपए का इंतजाम कर लो. परिजनों ने तुरंत ही इस बात की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने साइबर तकनीकी से जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से फिरौती मांगी जा रही थी, उसका IP एड्रेस उस मासूम के साथ गायब हुए मोबाइल का था. लोकेशन उसके गांव की ही आ रही थी. मोबाइल में इंटरनेट दूसरे मोबाइल के हॉटस्पॉट से चलाया जा रहा था. मासूम के नाबालिग चचेरे भाई पर शक हुआ.

चचेरे भाई से पूछताछ की उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वो मोबाइल में पबजी, फ्री फायर और तीन पत्ती जैसे गेम खेलता है. इनमें लगातार हुई हार से उस पर कर्ज चढ़ गया था, रुपये की सख्त जरुरत थी. मृतक भी उसके साथ मोबाइल गेम खेलता था.

इसके चलते उसने गांव के तालाब किनारे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. उसका मोबाइल अपने कब्जे में लिया. लाश नाले में गिराकर ऊपर मिट्टी गिरा दी. इसके बाद आरोपी नाबालिग ने मासूम के मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया. फिर इंस्टाग्राम पर एक फेक आईडी बनाई. दूसरे मोबाइल नेटवर्क से हॉटस्पॉट कनेक्ट कर फिरौती मांगी.

क्यों होती है पैसे की जरूरत?

बता दें कि पबजी, फ्री फायर जैसे ऑनलाइन गेम के अपने वॉलेट होते हैं, जिन्हें पेटीएम और कार्ड की मदद से रीचार्ज किया जाता है. वॉलेट में मौजूद पैसों की मदद से गेम में अलग-अलग लेवल खोले जाते हैं. इसके साथ आपके कैरेक्टर के लिए कपड़े और बंदूकों की स्किन तक खरीदी जाती है, जिनकी कीमत कई बार हजारों रुपए में होती है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBREAKING: राज्य के पारा शिक्षक अब सहायक अध्यापक के नाम से जाने जाएंगे: हेमन्त सोरेन
Next Article झारखंड हाई कोर्ट की महिला वकील को केस हारने पर उठा लेने की मुवक्किल से मिली धमकी

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.