Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 12:52 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में 427 अधिकारियों का रातों-रात तबादला
Headlines

बिहार में 427 अधिकारियों का रातों-रात तबादला

July 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तबादला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : सम्राट सरकार ने बीती देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 427 अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, सहकारिता, भवन निर्माण, स्वास्थ्य और श्रम एवं संसाधन विभाग समेत कई विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पहले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी दो चरणों में 150 से ज्यादा अंचलाधिकारियों (सीओ) का तबादला किया जा चुका है।

समाज कल्याण विभाग में सबसे ज्यादा तबादले

इस बार सबसे ज्यादा तबादले समाज कल्याण विभाग में हुए हैं। विभाग के 151 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) को नई जगहों पर भेजा गया है। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग में 68 प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का तबादला किया गया। सरकार ने सिर्फ समाज कल्याण और ग्रामीण विकास विभाग तक ही तबादलों को सीमित नहीं रखा। सहकारिता विभाग में 58 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। भवन निर्माण विभाग के 30 अभियंताओं को नई तैनाती मिली है। स्वास्थ्य विभाग में तीन डॉक्टरों का तबादला हुआ है, जबकि श्रम एवं संसाधन विभाग में 117 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

किस विभाग में कितने अधिकारियों का तबादला

  • समाज कल्याण विभाग : 151 सीडीपीओ
  • ग्रामीण विकास विभाग : 68 बीडीओ
  • सहकारिता विभाग : 58 अधिकारी
  • भवन निर्माण विभाग : 30 अभियंता
  • स्वास्थ्य विभाग : 3 डॉक्टर
  • श्रम एवं संसाधन विभाग : 117 पदाधिकारी

पहले ही हो चुका है सीओ का तबादला

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में इससे पहले दो चरणों में 150 से अधिक अंचलाधिकारियों (सीओ) का तबादला किया जा चुका है। ऐसे में जून के आखिर और जुलाई की शुरुआत में प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर अधिकारियों की नई तैनाती का सिलसिला लगातार जारी है।

इसे भी पढ़ें : पटना मेट्रो पर सीएम सम्राट का अल्टीमेटम, तय समय में पूरा करें काम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेवफाई और नाजा’यज संबंध का शक, विवाहिता और युवक को अर्धन’ग्न कर घुमाया
Next Article रात के सन्नाटे में ट्रक से टक’राई बस, जिंदा ज’ल गये 8 लोग

Related Posts

Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
Headlines

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
बिहार

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026

तारीख तय, अब टेंशन खत्म… बिहार में 1.08 करोड़ खातों में एक साथ पहुंचेगी ‘राहत’

October 9, 2026

हाई-फाई होटल, लो-क्लास किचन : पटना के 5 बड़े होटलों में सड़ा मीट और एक्सपायरी सामान जब्त

October 9, 2026

डीसी मेघा ने सुनी समस्याएं, बोली- न काटने पड़े दफ्तरों के चक्कर, समय पर करें काम

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.