Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 03:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 48 घंटे में 7 ने की खुदकुशी, किसी ने लगाई फांसी तो किसी ने छलांग
Headlines

48 घंटे में 7 ने की खुदकुशी, किसी ने लगाई फांसी तो किसी ने छलांग

July 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी। उत्तर प्रदेश  के जिला गौतमबुद्ध नगर के अलग-अलग इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र समेत सात लोगों ने 2 दिनों के अंदर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी के मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला मामला थाना फेज 3 में सामने आया जहां रानी कुमारी नाम की 18 साल की नवविवाहिता ने खिड़की से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. हैरानी की बात यह है कि रानी का विवाह दो महीने पहले ही हुआ था. कुछ दिन पूर्व ही वह बिहार के छपरा स्थित अपने ससुराल से नोएडा आई थी. दरअसल रानी को शक था कि उसका पति किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता है. इस बात को लेकर वह तनाव में रहती थी.

सेक्टर-107 स्थित सनवर्ल्ड वनालिका नामक सोसायटी में रहने वाले 20 साल के इंजीनियरिंग के छात्र विराज पांडे ने सोमवार सुबह को अपने फ्लैट के 14वीं मंज़िल से छलांग लगा दी. विराज को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया  जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. मृतक सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था.

फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले पंकज ने मानसिक तनाव के चलते रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. वहीं, कासना में रहने वाली 20 साल की लक्ष्मिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पति राजेश ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मिता ने मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी की है.

इसके अलावा थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के महागुन मॉडर्न सोसायटी में रहने वाली 82 साल की बुज़ुर्ग महिला विमला कालरा ने अपनी सोसायटी की  बिल्डिंग की 20वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि वह बीमारी से ग्रसित थी, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में थी. नोएडा के बिसरख इलाके के चिपयाना बुजुर्ग में रहने वाले 42 साल के विपिन ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. बता दें कि  लॉकडाउन के बाद  मानसिक तनाव के मामले बढ़े हैं. लोगों में करियर व अन्य चीजों को लेकर चिताएं बढ़ी हैं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल, रांची के मेडिका में भर्ती
Next Article जिला परिषद मद से बने शौचालय में लटका है ताला

Related Posts

Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
Headlines

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
Headlines

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026

तमिलनाडु में सत्ता की नई कहानी! विजय की TVK बहुमत के करीब

May 4, 2026

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : भाजपा का पलड़ा भारी, टीएमसी दबाव में

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.