Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 07:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चलती ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले गिरोह का खुलासा, CCTV से खुला राज
Headlines

चलती ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले गिरोह का खुलासा, CCTV से खुला राज

January 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोबाइल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Jamshedpur : चक्रधरपुर मंडल की आरपीएफ उड़नदस्ता टीम ने चलती ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से महंगे मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में ऋषि तोरवा, अल्ताफ आलम, चंदन राम उर्फ चिंटू और विशाल तिवारी उर्फ जीशान शामिल हैं। सभी आरोपी ओडिशा के बड़बिल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

गश्त के दौरान हुई पहचान

आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार बुधवार रात ट्रेन संख्या 12809 मुंबई हावड़ा मेल के एसी कोच से दो संदिग्धों को उतरकर भागते हुए देखा गया। इस पर टीम को शक हुआ और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।

सीसीटीवी फुटेज से खुला पूरा मामला

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि चोरी की वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। ये सभी आपसी तालमेल से यात्रियों के मोबाइल फोन चुरा रहे थे और मौके से निकल जाते थे।

नाइट आउट क्षेत्र के पास से गिरफ्तारी

सीसीटीवी के आधार पर आरपीएफ ने तलाश तेज की और बुधवार देर शाम टाटानगर स्टेशन के नाइट आउट क्षेत्र के पीछे से चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

महंगे मोबाइल और औजार बरामद

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक एप्पल मोबाइल, एक वनप्लस मोबाइल और एक वीवो मोबाइल बरामद किया गया। इसके अलावा एक मोबाइल चार्जर, बड़ा कटर और हेक्सा ब्लेड भी मिले। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब एक लाख साठ हजार रुपये बताई गई है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

आरपीएफ ने बताया कि सभी आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। इनमें से अल्ताफ आलम करीब 11 बार जेल जा चुका है। आरपीएफ ने चारों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड से बिहार तक IT की बड़ी रेड, किस पर कसा शिकंजा… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड से बिहार तक IT की बड़ी रेड, किस पर कसा शिकंजा… जानें
Next Article नींद में बुझ गई बुजुर्ग महिला की जिंदगी की लौ… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026
बिहार

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सारण में गूंजा ‘खेत बचाओ अभियान’, कृषि मंत्री बोले- मिट्टी बचेगी तभी थाली सजेगी

November 2, 2026

EIL, AIIMS और IGNOU में नौकरी का मौका, आवेदन की आज आखिरी तारीख

November 2, 2026

आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में डॉक्टर बनने का मौका, AFMS में निकली वैकेंसी

November 2, 2026

गृह विभाग के प्रधान सचिव की दो टूक- टालमटोल बर्दाश्त नहीं, तय समय में निपटाएं लंबित काम

November 2, 2026

रात के सन्नाटे में बेवा महिला पर छुरा-पत्थर से किया ताबड़तोड़ वार, फिर…

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.