Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 09:52 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नींद में बुझ गई बुजुर्ग महिला की जिंदगी की लौ… जानें कैसे
Headlines

नींद में बुझ गई बुजुर्ग महिला की जिंदगी की लौ… जानें कैसे

January 29, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : जमशेदपुर जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में लगी आग से 85 वर्षीय शोभा मुखर्जी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।

खाना खाकर सोने गई थी बुजुर्ग महिला

परिजनों के अनुसार, शोभा मुखर्जी रात का भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थीं। देर रात अचानक घर से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग की तेज लपटों ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

auto

आग इतनी तेज थी कि बचाव का मौका नहीं मिला

मृतका की बेटी शोभना मुखर्जी ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैल गई। परिवार के किसी सदस्य को संभलने या तत्काल बचाव करने का अवसर नहीं मिल पाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी।

स्थानीय लोगों ने की मदद, लेकिन नहीं बच सकी जान

धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण शोभा मुखर्जी को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। आग पर काबू पाने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग को पूरी तरह बुझाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। घर की बिजली वायरिंग, विद्युत उपकरणों और अन्य तकनीकी कारणों की भी जांच की जा रही है।

इलाके में शोक का माहौल

घटना के बाद इंद्रानगर बस्ती में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और इलाके में बिजली सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले गिरोह का खुलासा, CCTV से खुला राज

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचलती ट्रेन में मोबाइल टपाने वाले गिरोह का खुलासा, CCTV से खुला राज
Next Article UGC के नये नियमों पर “सुप्रीम रोक”, केंद्र से जवाब तलब

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.