Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 26 May, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फल दुकान के सामने से ASI को उठा ले गई ACB… जानें क्यों
Headlines

फल दुकान के सामने से ASI को उठा ले गई ACB… जानें क्यों

May 26, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro : धनबाद एसीबी की टीम ने बोकारो के बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई मो. याकूब अंसारी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस अधिकारी जमीन विवाद मामले में जांच और कार्रवाई के नाम पर पैसे मांग रहा था। एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर उसे दबोच लिया।

2009 में खरीदी थी जमीन, फिर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक परिवादी मोहम्मद मनाजिर हसन ने वर्ष 2009 में बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित खाता नंबर-01, प्लॉट नंबर-641 की 13 डिसमिल जमीन खरीदी थी। कुछ समय बाद जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जा और धमकी देने की कोशिश की जा रही थी। इसे लेकर उसने बालीडीह थाना, चास अनुमंडल पदाधिकारी, बोकारो एसपी और उपायुक्त से शिकायत की थी।

जांच अधिकारी ने ही मांग ली रिश्वत

मामले की जांच बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई मो. याकूब अंसारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि जांच के दौरान एएसआई ने जमीन पर जाकर कार्रवाई करने और रिपोर्ट आगे बढ़ाने के एवज में पांच हजार रुपए की मांग की। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहता था। इसके बाद उसने एसीबी मुख्यालय रांची में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत सही निकली, एसीबी ने बनाया प्लान

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद कांड संख्या 04/2026 दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष धावा दल का गठन किया गया।

फल दुकान के पास पकड़ा गया आरोपी

मंगलवार को एसीबी की टीम ने बोकारो के नया मोड़ इलाके में जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार परिवादी आरोपी एएसआई से मिलने पहुंचा। जैसे ही उसने पांच हजार रुपए लिए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई।

एसीबी डीएसपी बोले- आगे भी होगी जांच

धनबाद एसीबी के डीएसपी बिनोद महतो ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें : बाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत
Next Article बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Related Posts

Headlines

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026
Headlines

बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 26, 2026
Headlines

बाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत

May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘अपराधियों में डर दिखना चाहिए’… SSP राकेश रंजन ने अफसरों को किया अलर्ट

May 26, 2026

बिहार के 6 धाकड़ IPS अफसर केंद्र के लिए शॉर्टलिस्ट, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

May 26, 2026

फल दुकान के सामने से ASI को उठा ले गई ACB… जानें क्यों

May 26, 2026

बाल विवाह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं, लगाएं रोक : सीएम हेमंत

May 26, 2026

धूप में खेलने पर मां ने लगाई डांट, घर छोड़कर चले गए मासूम भाई-बहन

May 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.