अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : मेन रोड स्थित होटल केन में सोमवार को काम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रिपेयरिंग का काम कर रहा एक मजदूर अचानक बिल्डिंग से नीचे गिर गया। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का है। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में होटल के बाहर जमा हो गए। लोगों ने शव को तुरंत हटाने नहीं दिया और ठेकेदार व होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों से ऊंचाई पर काम कराया जा रहा था।
सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात को शांत कराने की कोशिश की और घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही ठेकेदार और होटल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठ रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद कानून के मुताबिक कदम उठाए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : 62 हजार शिक्षकों की नाराजगी बढ़ी, सीएम के नाम सांसद को सौंपा ज्ञापन



