Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 11:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 20 दिन में अधिनियम, 20 महीने में हर घर को नौकरी : तेजस्वी
Headlines

20 दिन में अधिनियम, 20 महीने में हर घर को नौकरी : तेजस्वी

October 9, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तेजस्वी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर सियासी माहौल गर्मा दिया है। उन्होंने आज यानी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी सरकार बनने पर बिहार में ‘नौकरी का नवजागरण’ होगा। हर उस परिवार को, जहां कोई सरकारी नौकरी नहीं है, एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से सरकारी नौकरी दी जाएगी।

20 महीने में हर घर को नौकरी 

तेजस्वी ने दावा किया, “सरकार बनने के 20 दिन के अंदर हम अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने में बिहार का कोई ऐसा घर नहीं बचेगा, जहां सरकारी नौकरी न हो।” उन्होंने कहा कि वह जुमलेबाजी नहीं करते, बल्कि अपने वादे पूरे करते हैं। तेजस्वी ने इसे अपना प्रण बताते हुए कहा कि उनकी सरकार हर घर को सरकारी नौकरी देगी।

Advertisement Advertisement

#WATCH पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा। बिहार के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे हर परिवार को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से उस परिवार में नौकरी दी जाएगी। सरकार बनते ही 20 दिन में अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर ऐसा… pic.twitter.com/O0cfYPj8Ys

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025

CM नीतीश पर हमला, कहा…

CM नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा, “20 साल की NDA सरकार ने हर घर में खौफ पैदा किया। 2020 के चुनाव में हमने 10 लाख नौकरियों का वादा किया था। तब नीतीश जी ने कहा था, ‘यह संभव है क्या? पैसा कहां से आएगा? अपने बाप के पास से लाएगा क्या?’ लेकिन उनकी सरकार के 2 साल बाद भी किसी को नौकरी या रोजगार नहीं मिला।”

महागठबंधन में CM फेस पर तकरार 

इंडिया गठबंधन में CM चेहरे को लेकर अभी सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस तेजस्वी को सीएम फेस मानने को तैयार नहीं है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पटना में कहा, “महागठबंधन में सीएम फेस का फैसला हाईकमान करेगा। तेजस्वी खुद को मुख्यमंत्री चेहरा बता रहे हैं, लेकिन यह फैसला गठबंधन के सभी दल मिलकर करेंगे।”

चुनाव में वादे की गूंज 

तेजस्वी का यह वादा बिहार में बेरोजगारी के मुद्दे को और गरमा सकता है। अब देखना होगा कि मतदाता उनके इस ऐलान पर कितना भरोसा जताते हैं और महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर क्या सहमति बनती है।

इसे भी पढ़ें : राबड़ी आवास पर होने वाली अहम बैठक टली, अब किस रोज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराबड़ी आवास पर होने वाली अहम बैठक टली, अब किस रोज… जानें
Next Article छठी-आठवीं पास के लिए सराकरी नौकरी

Related Posts

Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.