WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुंबई। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया। इसके बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार उछाल के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1093.17 अंक ऊपर 32464.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.43 फीसदी के उछाल के साथ 315.85 अंक ऊपर 9512.40 के स्तर पर खुला।

