Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 04:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एयर एम्बुलेंस का पलामू/गढ़वा में टूटा था सिग्नल, फिर चतरा में हुआ क्रैश, किस-किस की गई जान… देखें
Headlines

एयर एम्बुलेंस का पलामू/गढ़वा में टूटा था सिग्नल, फिर चतरा में हुआ क्रैश, किस-किस की गई जान… देखें

February 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chatra : झारखंड के चतरा जिले में सोमवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह मेडिकल फ्लाइट Redbird Airways Pvt. Ltd. की बताई जा रही है, जो मरीज को इलाज के लिए राजधानी दिल्ली ले जा रही थी।

आखिरी संपर्क पलामू/गढ़वा में

बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस का वायरलेस सिग्नल शाम करीब 7:30 बजे पलामू–गढ़वा इलाके में आखिरी बार मिला था। इसके बाद अचानक विमान से संपर्क टूट गया। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि विमान सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

auto

विमान में कौन-कौन थे सवार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे—

  • 1 मरीज
  • 1 डॉक्टर
  • 1 पैरामेडिक
  • 2 अटेंडेंट
  • 1 पायलट
  • 1 को-पायलट

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व प्रशासन को जानकारी दी।

नामों की सूची आई सामने

विमान में सवार लोगों की पहचान इस प्रकार बताई गई है:

  1. कैप्टन विवेक विकास भगत – पायलट (PIC)
  2. कैप्टन सवराजदीप सिंह – को-पायलट
  3. संजय कुमार – मरीज
  4. अर्चना देवी – अटेंडेंट
  5. धुरु कुमार – अटेंडेंट
  6. डॉ. विकास कुमार गुप्ता – डॉक्टर
  7. सचिन कुमार मिश्रा – पैरामेडिक

रांची से दिल्ली की मेडिकल फ्लाइट

जानकारी के अनुसार विमान ने रांची से 1337 UTC (1907 IST) पर उड़ान भरी थी। यह पूरी तरह मेडिकल मिशन था, जिसमें मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। विमान का अनुमानित आगमन समय 1630 UTC (2200 IST) तय था, लेकिन उससे पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया।

तकनीकी खराबी की आशंका

हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या मौसम से जुड़ी समस्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि अभी किसी ठोस वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

रात में राहत कार्य में मुश्किलें

घटना रात के समय होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बावजूद इसके, चतरा पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर डटी हुई हैं। सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल को घेर लिया गया है और आम लोगों से वहां न जाने की अपील की गई है।

प्रशासन अलर्ट, जांच के आदेश

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हादसे से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, सवार थे 7 लोग… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, सवार थे 7 लोग… देखें वीडियो
Next Article राशिफल @ 24 फरवरी 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026
जॉब/एजुकेशन

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.