Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऊर्जा कर्मियों की आवाज बुलंद करते रहेंगे अजय राय, फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Headlines

ऊर्जा कर्मियों की आवाज बुलंद करते रहेंगे अजय राय, फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी

September 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ऊर्जा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के प्रेस क्लब में सोमवार को सिर्फ एक संगठनात्मक चुनाव नहीं हुआ, बल्कि ऊर्जा कर्मियों की जद्दोजहद और उनकी उम्मीदों का नया दौर शुरू हुआ। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने दोबारा अजय राय को अध्यक्ष चुनकर साफ कर दिया है कि अनुभव, जुझारूपन और श्रमिकों के हक की लड़ाई ही संगठन की असली ताकत है। रांची प्रेस क्लब में सोमवार को हुई इस बैठक में जब सर्वसम्मति से अजय राय को दोबारा अध्यक्ष चुना गया, तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यह जिम्मेदारी गर्व और संकल्प दोनों : अजय राय 

अजय राय का नाम संगठन के लिए नया नहीं है। बीते कार्यकाल में उन्होंने श्रमिकों की आवाज बुलंद की और कई बार निगम प्रबंधन के सामने सवालों को मजबूती से रखा। यही भरोसा उन्हें दोबारा अध्यक्ष की कुर्सी तक ले आया। अजय राय ने पदभार संभालते ही साफ कहा… “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व और संकल्प दोनों है। संघ का लक्ष्य सिर्फ आवाज उठाना नहीं, बल्कि समस्याओं का ठोस समाधान निकालना है।”

नई कार्यसमिति, नई ऊर्जा

बैठक का दूसरा अहम पहलू रहा नई कार्यसमिति का गठन। उपाध्यक्षों से लेकर संयुक्त सचिव और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ तक, हर स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। युवा चेहरे और पुराने अनुभव का यह संतुलन आने वाले दो वर्षों के लिए संगठन को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। बैठक में अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यसमिति का गठन किया गया। कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर प्रतिनिधियों को जगह दी गई है।

  • अध्यक्ष – अजय राय

  • उपाध्यक्ष – दिवाकर मिश्रा, फलेश्वर महली, मो. रजी, उदय मिश्रा, मन्नू भगवान मिश्रा, उदय यादव

  • प्रधान महासचिव – अमित कुमार कश्यप

  • महामंत्री – अमित शुक्ला, कुणाल कुमार सिंह

  • संगठन मंत्री – विकास कुमार, पवन तिवारी, मुकेश साहू, प्रिंस कुमार

  • संयुक्त सचिव – उत्पल दास, आशीष दास, आनंद प्रमाणिक, मो. शमी, सुभाष ठाकुर, सुरेंद्र कुमार

  • कार्यसमिति सदस्य – सुरेश इंदवार, जलील अंसारी, नीलकमल गौतम, जितेंद्र दुबे, राजीव कुमार शुक्ला, दिलीप शर्मा, विद्यासागर, ऋषि कुमार, शाश्वत कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र पांडे, गौतम कुमार, वसीर अंसारी, प्रकाश कुमार, मो. अनवर

  • बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ – विजय कुमार सिंह, यूसुफ खान

संकल्प सिर्फ कर्मियों का नहीं, समाज का भी

संघ ने साफ किया है कि उसका संघर्ष सिर्फ श्रमिकों के वेतन या अधिकार तक सीमित नहीं रहेगा। ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी उतनी ही मजबूती से उठाया जाएगा। संगठन का मानना है कि अगर ऊर्जा व्यवस्था मजबूत होगी तो प्रदेश की विकास रफ्तार भी तेज होगी। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि संघ आने वाले दिनों में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षशील रहेगा।

इसे भी पढ़ें : कमल भूषण ह’त्याकांड : साजिश, रिश्ते और सजा तक की कहानी… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकमल भूषण ह’त्याकांड : साजिश, रिश्ते और सजा तक की कहानी… जानें
Next Article तलाक के कगार पर रिश्ते को मिली नयी जिंदगी… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
Headlines

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.