Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 20 September, 2026 • 07:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमित शाह को बिहार की नहीं, 40 लोकसभा सीटों की है चिंता: आरजेडी
Headlines

अमित शाह को बिहार की नहीं, 40 लोकसभा सीटों की है चिंता: आरजेडी

April 2, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :


Patna. बिहार में शनिवार रात को दो अलग-अलग हिस्सों सासाराम और बिहार शऱीफ में हिंसा हो गई। वहीं इस मामले को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। राज्य के हालातों को लेकर जहां गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से बातचीत की, तो वहीं आरजेडी ने अमित शाह पर निशाना साधा है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश के इस्तीफे की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने मांगा नीतीश का इस्तीफा

auto

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्यपाल से बातचीत के बाद आरजेडी ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई से मन भर गया तो अमित शाह केंद्रीय सुरक्षाबलों को बिहार भेजने की बात कर रहे हैं। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मडिया को बताया कि अमित शाह को बिहार की नहीं, बल्कि 40 लोकसभा सीटों की चिंता है।

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में हो रही हिंसा की घटनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, तो वह मुख्यमंत्री क्यों बने बैठे हैं? नीतीश अपने पद से इस्तीफा दे दें, क्योंकि बिहार पूरी तरह बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। बंगाल में जैसे हिंदुओं के साथ हो रहा है, वही अब बिहार में शुरू हो चुका है। बिहार में भी अब गजवा-ए-हिंद वालों का बोलबाला है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा के बाद बने हालात से निपटने के लिए राज्य प्रशासन की सहायता के लिए बिहार में अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल भेजने का फैसला किया है। वहीं, राज्यपाल ने शाह को राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। पिछले 1 महीने में राज्य के अंदर अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अमित शाह बिहार पर एटम बम गिरवा दें। बिहार की जनता बीजेपी को वोट नहीं कर रही, इससे वह बेचैन हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अमित शाह उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर वहां के राज्यपाल से बातचीत क्यों नहीं करते। यूपी में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई गई? लेकिन वह बिहार में अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाएंगे, क्योंकि यहां की जनता बीजेपी को वोट नहीं करती। बिहार में रामनवमी हिंसा पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि इतने सालों से रामनवमी पर जुलूस निकल रहे हैं, तब तो हिंसा नहीं हुई? यह सब अब इसलिए हो रहा है क्योंकि 2024 का चुनाव नजदीक आ रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ कंपनियां बिहार के संवेदनशील इलाकों में तैनात की गई हैं और कुछ कंपनियां पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती राज्य पुलिस को सहयोग करने के लिए और राज्य में शांति स्थापित करने के लिए है। 10 पैरामिलिट्री की कंपनियों को बिहार भेजा गया है, इसमें सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेजरीवाल का पीएम मोदी डिग्री पर कटाक्ष…..कम पढ़ा-लिखा होना गुनाह नहीं
Next Article झारखंड: साहिबगंज में भड़की हिंसा में पुलिसकर्मी सहित 6 घायल

Related Posts

Headlines

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026
Headlines

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 20 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 20, 2026

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.