Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 08:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति की मारपीट से परेशान आकार महिला सरपंच ने खाया जहर, बच्चों ने लगाया गंभीर आरोप
Headlines

पति की मारपीट से परेशान आकार महिला सरपंच ने खाया जहर, बच्चों ने लगाया गंभीर आरोप

October 29, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक दंपत्ति के बीच पति के अवैध संबंधों को लेकर विवाद हुआ और पति ने पत्नी को पीट दिया। मारपीट से नाराज पत्नी ने जहरीली दवा पी ली, जिसके बाद पति उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वहीं बैठा रहा। जब बच्चों ने इसकी सूचना अपने मामा को दी और मामा मौके पर पहुंचा तो पति ने उसे भी हथियार दिखाकर महिला को अस्पताल नहीं ले जाने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी किसी तरह पति ने पैसे देकर भगा दिया। काफी कहा सुनी के बाद महिला का भाई उसे किसी तरह गंभीर हालत में अस्पताल लेकर आया। जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर विवेचना शुरु की है। जिस महिला ने जहर खाया है वह गांव की सरंपच है और सरपंच प्रतिनिधि के रूप में उसका पति ही कार्यभार संभाले है।

जानकारी के मुताबिक ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी की सरपंच कमला सिंह के पति कौशलेन्द्र सिंह का किसी दूसरी औरत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता है। शुक्रवार की सुबह जब कौशलेन्द्र कहीं से घर लौटा और कमला ने उसे टोका तो कौशलेन्द्र ने कमला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट से नाराज कमला ने मक्खी मारने वाली दवा खा ली। दवा खाने के बाद महिला का पति उसे अस्पताल ले जाने की बजाय वहीं बैठ गया। किसी तरह महिला के बच्चों ने अपने मामा को सूचना दी जिस पर महिला का भाई मोहन सिंह मौके पर पहुंचा। जब उसने महिला को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया तो महिला के पति ने उसकी गर्दन पर तलवार रख दी और कहा कि यह औरत यहीं दम तोड़ेगी अस्पताल नहीं ले जाना है।

पुलिस को भी सूचना दी गई जिस पर डायल 100 मौके पर पहुंची लेकिन कौशलेन्द्र ने किसी तरह डायल 100 को भी भगा दिया। काफी देर तक तमाशा करने के बाद महिला का भाई गंभीर हालत में बाईक से उसे अस्पताल लेकर आया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल आने के बाद पुलिस भी मौके पर आई और महिला के बयान लेने के बाद मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु की है।

बच्चे बोले पिता 7 सालों से करते आ रहे मां को प्रताडि़त

महिला के 14 वर्षीय पुत्र दीपराज सिंह ने बताया कि पिछले करीब 7 सालों से उसके पिता अक्सर मां के साथ मारपीट कर प्रताडि़त करते आ रहे हैं। उसके पिता के संबंध ममता अहिरवार नाम की महिला के साथ हैं जिस कारण से अक्सर दोनों के बीच विवाद होता है। दीपराज ने बताया कि वे दो भाई और दो बहनें हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनटीपीसी ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने के लिए छात्रों के लिए भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित किया
Next Article जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया

Related Posts

Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026

रेलवे प्रोजेक्ट में नौकरी का मौका, सैलरी ₹76,000 तक

May 2, 2026

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.