Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया
Headlines

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया

October 29, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

झांसी। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में उस समय पुलिस के हाथ पांव फूल गए जब दबंगों ने परिवार के साथ मारपीट की और वृद्ध पर तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आनन-फानन में गम्भीर रूप से झुलसे वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गम्भीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया ।

पुलिस चौकी रानीपुर के मोहल्ला लाडगंज निवासी रामश्री ने रानीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी जमीन पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कर रही थी। तभी मुहल्ले के ही लगभग डेढ़ दर्जन व्यक्ति निर्माण स्थल पर आ धमके। उन्होंने उसे और उसके पति व लड़के के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जब इसकी शिकायत करने उनका बेटा विनय सोनी चौकी पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही थाने में बैठा दिया। इधर दबंगों ने तेल की कुपिया उसके पति पर उड़ेलकर उन्हें आग लगा दी। इससे उसके पति सुखनंदन गम्भीर रुप से झुलस गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झुलसे सुखनंदन ने चिल्ला चिल्ला कर आरोपितों के नाम बताए और अपने पुत्र विनय को चौकी से बुलाने को कहा। लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और जल्दी से उसे झांसी मेडिकल भेज दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह व कोतवाली प्रभारी राजदेव राम प्रजापति पुलिस बल के साथ रानीपुर पहुंच गए और जांच में जुट गए।

इस सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। मामला चाचा-ताऊ के बच्चों के बीच जमीन के विवाद को लेकर हुआ था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपति की मारपीट से परेशान आकार महिला सरपंच ने खाया जहर, बच्चों ने लगाया गंभीर आरोप
Next Article मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए झारक्राफ्ट के बिजनेस मॉडल रिफॉर्म तथा ग्रोथ प्लान

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.