Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 11:27 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां व नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल के आरोपित की अग्रिम जमानत नामंजूर
Headlines

मां व नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल के आरोपित की अग्रिम जमानत नामंजूर

April 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वीडियो फुटेज तैयार कर ब्लैकमेल करने की धमकी देकर नाबालिग बेटी व मां से दुराचार व अवैध सम्बंध बनाने के आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है।

कोर्ट ने कहा है कि आरोप गम्भीर है। गैर जमानती वारंट जारी है और कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। आरोपी फरार है, ऐसे में वह अग्रिम जमानत पाने का हकदार नहीं है। हालांकि कोर्ट ने याची को दो हफ्ते में अदालत में समर्पण कर जमानत अर्जी दाखिल करने पर कोर्ट को यथाशीघ्र अर्जी तय करने का निर्देश दिया है।

Advertisement

यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने योगेन्द्र कुमार मिश्र की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज करते हुए दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश/पाक्सो वाराणसी ने 30 नवम्बर 21 को याची को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। जिस पर यह अर्जी दाखिल की गई थी।

याची के वरिष्ठ अधिवक्ता का कहना था कि याची का परिवार है। वह शादीशुदा है, उसके बच्चे हैं। शिकायतकर्ता स्कूल में अध्यापिका है। नाबालिग बेटी के साथ अपने पति से अलग रहती हैं। याची भी उसी स्कूल में चपरासी है। सहमति से सम्बंध बनाए गए हैं। दोनों साथ रहते हैं। याची का बेटा शिकायत कर्ता की बेटी भाई बहन जैसे रहते हैं। सबूत के तौर पर फोटोग्राफ व चैट दिखाया। याची का कहना था कि उसने शिकायत कर्ता के नाम से जमीन खरीदने का करार भी किया है। वह शादीशुदा है, इसलिए उससे शादी नहीं कर सकता। अभी उसका तलाक भी नहीं हुआ है।

याची ने विक्रय करार के पैसे वापस ले लिए तो उसे दुराचार के आरोप में फंसाया गया है। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी है। साथ ही कुर्की की कार्यवाही शुरू की गई है। इसलिए अग्रिम जमानत दी जाय।

कोर्ट ने कहा कि अग्रिम जमानत देते समय यह ध्यान में रखनी चाहिए कि अपराध की विवेचना प्रभावित न हो, आरोपी का उत्पीड़न न होने पाए और गलत तरीके से निरूद्ध न किया जाए। कोर्ट ने कहा याची ने पहले भरोसा जीता, फिर भरोसा तोड़ दिया। मां के साथ नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो फुटेज से ब्लैकमेल करने लगा। विवेचना में सहयोग नहीं कर रहा। वारंट जारी है व कुर्की आदेश जारी है। ऐसे में वह अग्रिम जमानत पाने का हकदार नहीं हैं। कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयोगी सरकार कराने जा रही 50 हजार से अधिक उथले नलकूपों का निर्माण कार्य
Next Article श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर पौने दो घंटे हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 12 अप्रैल को

Related Posts

झारखंड

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026
Headlines

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026
Headlines

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रांची में देश के 1500 आई स्पेशलिस्ट का महाजुटान, अब रोबोट और AI की मदद से होगा सटीक इलाज

September 25, 2026

रामगढ़ में नशीले इंजेक्शन का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, बिहार का तस्कर गिरफ्तार, 3 अंधेरे में भागे

September 25, 2026

गयाजी में महासंगम शुरू, सीएम बोले- ‘अतिथि देवो भव’ की भावना से करें स्वागत

September 25, 2026

उद्योग नीति 2026 का रोडमैप तैयार : IIM बोधगया बनेगा रिसर्च पार्टनर, घर बैठे मिलेगा रोजगार

September 25, 2026

डिजिटल हेल्थ में बिहार का बजा डंका, दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान

September 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.