Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 7 September, 2026 • 11:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » असम चुनाव : हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रचार, 20 नेताओं की लिस्ट EC को भेजी
Headlines

असम चुनाव : हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रचार, 20 नेताओं की लिस्ट EC को भेजी

March 16, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
असम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पार्टी की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर अपने 20 नेताओं को स्टार प्रचारक के रूप में अनुमति देने की मांग की गई है। पार्टी का कहना है कि इन नेताओं के जरिए असम के अलग अलग इलाकों में चुनाव प्रचार किया जाएगा। पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में बताया है कि पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन असम में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वे कई विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

चुनाव प्रचार में दिखेंगे कई बड़े चेहरे

पार्टी ने जिन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाने का प्रस्ताव दिया है, उनमें डॉ. सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, डॉ. महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुसरन होरो, विकास मुंडा, एम टी राजा, आलोक सोरेन और डॉ. लुईस मरांडी शामिल हैं। पार्टी का कहना है कि ये सभी नेता अलग अलग इलाकों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे।

हवाई, सड़क और रेल से करेंगे दौरे

पत्र में यह भी बताया गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान ये नेता असम के अलग अलग जिलों में जाएंगे। इसके लिए हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग से यात्रा की योजना है। पार्टी चाहती है कि इन सभी कार्यक्रमों को लेकर आयोग की औपचारिक अनुमति मिल जाए।

गाड़ियों के लिए पास देने का भी अनुरोध

पार्टी ने चुनाव आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि स्टार प्रचारकों के साथ चलने वाली गाड़ियों के लिए असम राज्य के भीतर चलने की अनुमति दी जाए। इसके लिए वाहन पास जारी करने की मांग की गई है, ताकि चुनाव प्रचार के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। पार्टी नेताओं का कहना है कि अनुमति मिलते ही असम में बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं, जनसंपर्क और रोड शो की भी तैयारी की जा रही है। इससे चुनावी माहौल और तेज होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने दिया खू’न, विधानसभा से उठी जिंदगी बचाने की मुहिम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनाजायज रिश्ते का राज छुपाने रच डाली खौफनाक साजिश… जानें
Next Article “अब सिर्फ पैसा नहीं चाहिए, या तो तुम्हें मा’रेंगे या परिवार को”… दहल गया कारोबारी

Related Posts

Headlines

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026
Headlines

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026
Headlines

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

संजय सरावगी की दो टूक- ‘सेवा संकल्प अभियान’ को रस्म न समझें कार्यकर्ता

September 7, 2026

बाढ़ राहत शिविर में सीएम ने खुद परोसा खाना, बोले- नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

September 7, 2026

गंगा ने तोड़ा 2016 का रिकॉर्ड, पर हालात काबू में; मंत्री बोले- आबादी पर आंच नहीं आने देंगे

September 7, 2026

दुबई से बदलेगी बिहार की तस्वीर, उद्योग मंत्री ने दुनिया भर के दिग्गज कारोबारियों को दिया न्योता

September 7, 2026

‘जूस पिलाकर किया सिर्फ आईवॉश’, छात्र मुकदमों पर हेमंत सरकार की नीयत में खोट : प्रतुल शाहदेव

September 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.